आखिर मिल ही गई माफ़ी.. सलमान की अगली फिल्म में गाना गाएँगे अरिजीत

अब ये तो वक़्त ही बताएगा कि अरिजीत सलमान की माफ़ी ले पाने में सफल हुए हैं या नहीं

Written by: Toshini Rathod
Updated: August 22, 2016, 1:52 PM IST

अरिजीत सिंह के साथ सलमान खान का झगड़ा एक हाई प्रोफाइल झगड़ा बन चुका है। जिसके बारे में एक छोटी सी खबर भी तिल का ताड़ बन जाती है। लेकिन आज हम आपको सलमान और अरिजीत के बारे में एक ऐसी खबर देने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएँगे। सलमान खान को यूँ ही बॉलीवुड का दबंग खान नहीं कहते। क्योंकि सलमान के गुस्से से शायद ही कोई नहीं डरता होगा। और इस गुस्से का शिकार अरिजीत को भी बनना पड़ा था।

लाखों दिलों पर काबू करनेवाले सलमान खान का दबदबा बॉलीवुड में है। और यही वजह है की उनसे कोई पंगा लेना नहीं चाहता। विवेक ओबेराय के बाद अरिजीत ही हैं, जो शायद इस बात को नहीं समझ सके और ये गलती कर बैठे। पिछली बार अरिजीत ने पूरी दुनिया के सामने सलमान से सोशल मीडिया पर माफ़ी मांग कर लोगों को चौंका दिया था। लेकिन इस माफ़ी के बाद भी सलमान खा दिल नहीं पसीजा। और आखिरकार उन्हें सलमान की नाराज़गी झेलनी पड़ी।

हाल ही में इसी झगडे को लेकर एक खबर और आई थी कि अरिजीत सिंह ने सलमान के लिए कभी गाना न गाने का फैसला लिया है, यानी कि उन्होंने दबंग खान को बैन किया है। इस खबर को पूरी तरह से अफवाह बतानेवाले अरिजीत आखिरकार सलमान का दिल जीतने में सफल रहे हैं।  ये भी पढ़ें: आखिर अरिजीत सिंह को मांगनी ही पड़ी दबंग खान से माफ़ी

खबरों की माने, तो ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान ने अरिजीत को उनके बर्ताव के लिए माफ़ कर दिया है। और इसलिए सलमान अपनी अगली फिल्म ट्यूबलाईट में अरिजीत को गाना देने के लिए राज़ी हो गए हैं। जी हाँ, अब अरिजीत सलमान की अगली फिल्म में गाना गा सकते हैं। हालांकि इस बात को लेकर न ही सलमान की ओर से और न ही अरिजीत की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है। लेकिन अफवाहों के बाज़ार में इस खबर ने हलचल ज़रूर मचा दी है।

अब ये तो वक़्त ही बताएगा कि अरिजीत सलमान की माफ़ी ले पाने में सफल हुए हैं या नहीं…

लाखों दिलों पर काबू करनेवाले सलमान खान का दबदबा बॉलीवुड में है। और यही वजह है की उनसे कोई पंगा लेना नहीं चाहता। विवेक ओबेराय के बाद अरिजीत ही हैं, जो शायद इस बात को नहीं समझ सके और ये गलती कर बैठे। 

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.