अरिजीत सिंह सिंगिंग की दुनिया का एक ऐसा चमकता सितारा हैं जिन्हें बहुत कम वक्त में ही बहुत ज्यादा शोहरत हासिल हुई है। आज लगभग हर बॉलीवुड फिल्म में अरिजीत सिंह का एक गाना होता है। उस गाने को हिट होने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि फिल्म फ्लॉप हो गई लेकिन अरिजीत की जादुई आवाज़ की वजह से उसका कोई गाना लोगों की ज़बान पर चढ़ गया। काफी कम वक्त में अरिजीत के लाखों फैन बन गए हैं, जिनमें ज्यादातर यूथ है। लेकिन हाल ही में अरिजीत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है जिसपर उनके फैन्स यकीन नहीं कर पा रहे। दरअसल, अरिजीत ने कहा है कि ये साल उनके सिंगिंग करियर का आख़िरी साल हो सकता है।
मिड डे को दिए गए एक इंटरव्यू में अरिजीत सिंह मे ये ख़ुलासा करके सबको चौंका दिया है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनका सफर ज्यादा लंबा है। साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि मुमकिन है ये सिंगिंग का उनका आख़िरी साल हो। बाद में उन्होंने ये भी कहा कि एक तरह के गाने गाकर वो अपने करियर को बचा सकते हैं क्योंकि इस तरह वो वेर्सेटाइल सिंगर नही रह जायेंगे और उन्हें काम भी मिलता रहेगा। अरिजीत ने आख़िर इस तरह की बात क्यों की, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन इस ख़बर से उनके फैन्स को बेहद झटका लगा है।
अरिजीत जो इस वक्त इंडस्ट्री के टॉप गायकों में से हैं, उन्हें आख़िर क्यों अपने करियर में खतरा महसूस होने लगा है? आख़िर क्यों अरिजीत को लगता है कि उनका करियर ज्यादा नहीं चलेगा? जबकि इन दिनों हर फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। बहरहाल हम तो यही चाहेंगे कि अरिजीत लगातार हमारी इंडस्ट्री को वैसे ही धमाकेदार हिट गाने देते रहें।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.