आखिरकार फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में ये तय हो गया है कि रणबीर कपूर की आवाज अरिजीत सिंह होंगे। फिल्म निर्माता करन जौहर और संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने ये फिल्म के गानों की तैयारी करने फैसला लिया है। फिल्म में रणवीर कपूर एक संगीतकार की भूमिका में हैं। फिल्म में उनके लिए अरिजीत सिंह ने पर्दे के पीछे की आवाज बनने का फैसला लिया है। सू्त्रों के मुताबिक रणबीर कपूर का मानना है कि अरिजीत सिंह की आवाज उनको सूट करती है।
अरिजीत सिंह ने कहा कि एक प्लेबैक सिंगर के लिए किसी सिंगर की भूमिका निभा रहे एक्टर के लिए आवाज देना एक चुनौती भरा काम होता है। इससे पहले भी वे फिल्म आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर के लिए गाना गा चुके हैं। अब दोबारा से वे रणबीर कपूर के लिए फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में ये चुनौती को अपनाने वाले हैं। फिलहाल फिल्म के टाइटल सॉन्ग की स्क्रेच रिकार्डिंग के साथ टीजर लांच हो चुका है। उन्होंने कहा कि रणवीर उनके गाए हुए गाने के लिरिक्स को बेहतर तरीके से कॉपी कर रहे थे।
अरिजीत सिंह ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि आज के समय में एक एक्टर के लिए भी ये काफी चुनौती भरा होता है कि जब उसके चेहरे पर कई मिनट के लिए कैमरा फोकस हो और उसको उसको पूरे फील के साथ गाने के लिरिक्स को दोहराना पड़े। लेकिन इस काम को रणबीर ने बखूबी निभाया है। एक पल के लिए भी उनके इमोशन्स गड़बड़ाए नहीं है और बिल्कुल ऐसा लग रहा था जैसे वे ही गाना गा रहे हों। उन्होंने कहा मैंने जब रणबीर को शब्दों को ट्यूनिंग के हिसाब से दोहराते हुए देखा तो इससे मुझे प्रेरणा मिलती है कि मैं अपना बेस्ट से बेस्ट परफार्मेंस देने की कोशिश करूं। अरिजीत ने कहा कि उन्होंने रणवीर को पहले भी इस तरह की भूमिका को बेहतर तरीके से निभाते हुए फिल्म रॉकस्टार में देखा है। ये किसी भी प्लेबैक सिंगर के लिए बहुत ही इंस्पायरिंग है। यह भी पढ़ें: राम रहीम की तीसरी फिल्म ‘एमएसजी दि वॉरियर : लॉयन हार्ट’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़
अरिजीत ने बताया कि इस फिल्म में रणवीर सिर्फ उनकी आवाज का इस्तेमाल नहीं कर रहे बल्कि वे शब्दों को महसूस कर रहे हैं, उन्हें जी रहे हैं। अरिजीत ने कहा कि रणवीर के लिए गाना उनके लिए खुशी की बात है क्योंकि एक प्लेबैक सिंगर होने के नाते वे रणवीर कपूर की स्क्रीन प्रजेंस को जानते हैं और इस वजह से उनका गाना लम्बे समय तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए गाने की रिकार्डिंग चल रही हैं। अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि वे कितने गाने रणवार कपूर के लिए गाएंगे। इसका निर्णय फिल्म निर्माता करण जौहर और प्रीतम दा ही लेंगे। लेकिन ये तो तय है कि इस फिल्म के गाने बेहतरीन अनुभव देने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐ दिल है मुश्किल का पहला सॉन्ग पसंद कर रहे हैं उन्हें मैं बता देना चाहता हूं कि उनका दूसरा सॉन्ग भी बेहतर है। और ये मेरे अब तक गाए हुए सबसे बेहतरीन गीतों में से एक है।
बता दें फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या, रणबीर कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या और रणबीर के कुछ बोल्ड सीन भी फिल्म में देखने को मिलेंगे। इनके अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.