टेलीविजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी का कहना है कि वह अर्से से टेलीविजन रियलिटी शो से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन अब इनका हिस्सा बनने के इच्छुक हैं, हालांकि वह ‘बिग बॉस’ में नहीं जाना चाहते। अर्जुन ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “रियलिटी शो का हिस्सा बनने का यह फैसला सोच समझकर लिया गया फैसला है। मेरे ख्याल से रियलिटी शो का हिस्सा बनने का समय आ गया है, क्योंकि इन शो की गुणवत्ता बढ़ गई है।”
अर्जुन को ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’ जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है। उनका कहना है कि वह ‘झलक दिखला जा’ या ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे स्टंट आधारित रियलिटी शो का हिस्सा बनना पसंद करेगे।अर्जुन फिलहाल धारावाहिक ‘नागिन’ के लिए उत्साहित हैं। यह भी पढ़े – बिग बॉस सीज़न 9 में पॉर्न स्टार मिआ खलीफा हो सकती हैं शामिल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.