एक बार फिर बॉलीवुड की स्टाइलिश जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने वाला यह कपल सम्मानजनक तरीके से अलग हो गया है. इसी बीच मलाइका एक पोस्ट भी चर्चा में आ गया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘इस धरती पर सबसे बड़ा खजाना वे लोग हैं जो हमें प्यार करते हैं और हमारा समर्थन करते हैं. इन्हें न तो खरीदा जा सकता है और न ही बदला जा सकता है और हम सभी के पास ऐसे बहुत कम लोग होते हैं.’
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2017 में अरबाज से अलग होने के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. इसके बाद साल 2019 में ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की स्क्रीनिंग में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है. सार्वजनिक रूप से और सोशल मीडिया पर. कई मौकों पर दोनों सोशल मीडिया पर खुलकर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों के बीच बेहद खास रिश्ता था और दोनों एक-दूसरे के दिलों में खास जगह बनाए रखेंगे. इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दोनों ने अलगाव को लेकर चुप्पी बनाए रखने का फैसला किया है. इस वेबसाइट के मुताबिक दोनों किसी को भी अपने रिश्ते को खींचने की इजाजत नहीं देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि रिश्ता खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि उनके बीच दरार आ गई है.
वहीं उनकी तरफ से ये भी कहा गया है कि उन्होंने अपने रिश्ते को काफी सम्मान दिया है और अलग होने के बाद भी एक-दूसरे के लिए ये सम्मान बना रहेगा. इसके साथ ही उन्हें उम्मीद है कि इस भावनात्मक समय में लोग उन्हें जगह दें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.