Happy Birthday Arjun Kapoor: अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर अर्जुन कपूर का जन्म 25 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. एक्टर कपूर खानदान के बेटे हैं, जिनके परिवार के लगभग सदस्यों का फिल्म इंडस्ट्री से गहरा नाता है. अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर का नाम फेमस फिल्म डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल होता है. एक स्टारकिड होने के बावजूद अर्जुन कपूर को फिल्मीं करियर में सफलता हासिल नहीं हुई. वहीं, अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अर्जुन कपूर आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. तो चलिए उनके जन्मदिन पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातों को बताते हैं.
फिल्म ‘इश्कजादे’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन कपूर के लव अफेयर्स के कई चर्चे हैं. एक्टर अपनी फिल्मों से ज्यादा डेटिंग की खबरों से सुर्खियां बटोरते हैं. अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सलामन खान की बहन अर्पिता को डेट किया था. दोनों कपल अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थे और आगे की लाइफ के सपने भी सजाते थे. लेकिन दोनों का रिश्ता दो साल तक भी नहीं चला और दोनों अलग हो गए. हालांकि उनके ब्रेकअप की वजह आज तक सामने नहीं आई.
अर्जुन कपूर अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लेकर लाइमलाइट्स में बने रहते हैं. एक्टर ने मलाइका और अपने अफेयर की बात मीडिया के सामने की थी. जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप के खूब चर्चे हुए थे. दरअसल मलाइका, अर्जुन से उम्र में बड़ी है और दोनों को किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. कुछ टाइम पहले उनके ब्रेअकप की खबरें सुनने को मिली थी लेकिन दोनों कपल में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की.
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘इश्कजादे’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन कपूर ‘गुंडे’,’2 स्टेट्स’, ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘की एंड का’जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं. हालांकि एक्टर को अबतक स्टारडम हासिल नहीं हुआ है. लेकिन आपको बता दें कि फिल्मों में काम करने से पहले निकिल अडवाणी कि फिल्म ‘कल हो ना हो’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.