EnglishHindi

Arjun Kapoor Birthday: सलमान की बहन को डेट कर चुके हैं अर्जुन, कभी वजन था 150 किलो

Happy Birthday Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें.

Updated: June 26, 2024, 8:16 AM IST

Happy Birthday Arjun Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं. 26 जून, 1985 को मुंबई में अर्जुन का जन्म बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के घर हुआ था. अर्जुन भले ही एक फिल्म डायरेक्ट के घर पर पैदा हुए थे, लेकिन उनका बचपन दर्द में ही गुजरा है. अगर आपने अर्जुन की पुरानी तस्वीरें देखी होगी तो वो आपको मोटे नजर आ रहे होंगे और इसका बहुत बड़ा कारण था उनके माता-पिता का टूटता हुआ रिश्ता. अर्जुन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर कम, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं. ऐसे में एक्टर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास बातें.

असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में किया था काम

‘इश्कजादे’ में अर्जुन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे. अर्जुन कपूर बॉलीवुड की कई फिल्में ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘की एंड का’ में नजर आए थे. हालांकि अर्जुन बॉलीवुड में बहुत सफल करियर अब तक नहीं बना पाए हैं, लेकिन उनकी कोशिश जारी है.अर्जुन कपूर ने फिल्मों में काम करने से पहले निखिल आडवाणी की फिल्म ‘कल हो ना हो’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था.

150 किलो वजन औऱ 16 की उम्र में अस्थमा

अर्जुन की उम्र तब केवल 11 साल थी जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था. एक इंटरव्यू में अर्जुन ने खुलासा किया था कि माता-पिता के अलग होने के गम को उन्होंने कैसे भुलाने की कोशिश की थी. अर्जुन बोले, ‘जब मेरे पेरेंट्स का तलाक हुआ, मुझे खाने में कम्फर्ट मिला। मुझे इमोशनल झटका लगा था तो मैंने खाने को एन्जॉय करना शुरू कर दिया. उस समय इंडिया में फास्ट फूड का कल्चर आया ही था तो मैं दबाकर खाने लगा. उस समय खुद को रोक पाना मुश्किल था क्योंकि एक हद के बाद आपको कोई रोकने वाला नहीं होता. मैं एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया था जब मुझे अस्थमा हो गया था, मेरे शरीर में इंजरी हो गई थी और जब मेरी उम्र 16 साल थी तो मेरा वजन 150 किलो तक पहुंच गया था। ज्यादा वजन और अस्थमा होने के कारण वे 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाता था’.

अर्पिता खान को किया था डेट

अर्जुन फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं, उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट किया था. दोनों एक दूसरे को लेकर गंभीर थे और अर्जुन अर्पिता को लेकर भविष्य के सपने भी सजाते थे. हालांकि उनका ये रिश्ता सिर्फ दो साल तक चल पाया था, उनके ब्रेकअप की क्या वजह थी ये आज तक पता नहीं चला.

सलमान ने दी वजन कम करने की सलाह

अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मोटापा उनकी लाइफ का एक हिस्सा था, वे कभी भी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे. इसी दौरान सलमान खान से उन्हें इंस्पिरेशन मिली और उन्होंने अपना वजन कम करने की प्लानिंग की. सलमान ने उनसे कहा था यदि वे वजन कम कर ले, तो हीरो बन सकता है. यही वो पल था जब अर्जुन ने एक्टर बनने के लिए अपना वजन कम करने की सोची. सलमान खान की इंस्पिरेशन से अर्जुन ने अपनी फिजिक पर काम किया और 50 किलो वजन घटाया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.