EnglishHindi

अर्जुन कपूर जन्मदिन: सलमान की बहन को डेट कर चुके हैं अर्जुन, रह चुके हैं असिस्टेंट डायरेक्टर

Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं.

Published: June 26, 2023, 7:34 AM IST

Arjun kapoor Birthday: इश्‍कजादे फिल्‍म से फिल्‍मी करियर की शुरूआत करने वाली अर्जुन कपूर का 26 जून को 38वां जन्‍मदिन हैं. 26 जून, 1985 को मुंबई में अर्जुन का जन्म बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के घर हुआ था.अर्जुन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर कम, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं. अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उस कपूर खानदान के बेटे हैं जिसके परिवार के लगभग सभी सदस्य फिल्मों में हैं, उनके पिता बोनी कपूर मशहूर फिल्म निर्माता हैं तो वहीं उनके चाचा अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर और चर्चित फिल्म अभिनेता में से एक है. अर्जुन की बहनें सोनम(चचेरी) और जान्हवी कपूर(हॉफ सिस्टर) भी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं. अर्जुन फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें.

असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में किया था काम

‘इश्कजादे’ में अर्जुन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे. अर्जुन कपूर बॉलीवुड की कई फिल्में ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘की एंड का’ में नजर आए थे. हालांकि अर्जुन बॉलीवुड में बहुत सफल करियर अब तक नहीं बना पाए हैं, लेकिन उनकी कोशिश जारी है.अर्जुन कपूर ने फिल्मों में काम करने से पहले निखिल आडवाणी की फिल्म ‘कल हो ना हो’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था.

150 किलो के थे अर्जुन

दरअसल, फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन काफी बढ़ा हुआ था. अर्जुन ने बताया कि 16 साल की उम्र में उनका वजन 150 किलो तक पहुंच गया था.सभी जानते हैं कि बोनी कपूर अर्जुन के पिता हैं. श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर ने अर्जुन की मां मोना शॉरी को तलाक दे दिया था.अपने माता-पिता के तलाक के कारण अर्जुन पूरी तरह टूट गए थे. माता-पिता का अलग रहना वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे, जिसकी वजह से वह ज्यादा खाने लगे थे. नतीजा ये हुआ कि उनका वजन 150 किलो के पार पहुंच गया था. इस मसले पर बात करते हुए एक्टर ने कहा था कि मैं एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया था जब मुझे अस्थमा हो गया था, मेरे शरीर में इंजरी हो गई थी और जब मेरी उम्र 16 साल थी तो मेरा वजन 150 किलो तक पहुंच गया था. ज्यादा वजन और अस्थमा होने के कारण वे 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाता था’.

अर्पिता खान को किया था डेट

अर्जुन फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं, उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट किया था. दोनों एक दूसरे को लेकर गंभीर थे और अर्जुन अर्पिता को लेकर भविष्य के सपने भी सजाते थे. हालांकि उनका ये रिश्ता सिर्फ दो साल तक चल पाया था, उनके ब्रेकअप की क्या वजह थी ये आज तक पता नहीं चला.

सलमान ने दी वजन कम करने की सलाह

अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मोटापा उनकी लाइफ का एक हिस्सा था, वे कभी भी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे. इसी दौरान सलमान खान से उन्हें इंस्पिरेशन मिली और उन्होंने अपना वजन कम करने की प्लानिंग की. सलमान ने उनसे कहा था यदि वे वजन कम कर ले, तो हीरो बन सकता है. यही वो पल था जब अर्जुन ने एक्टर बनने के लिए अपना वजन कम करने की सोची. सलमान खान की इंस्पिरेशन से अर्जुन ने अपनी फिजिक पर काम किया और 50 किलो वजन घटाया.

मलाइका संग चल रहा है इश्क

अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. सलमान खान के भाई अरबाज खान की पूर्व पत्नी यानी मलाइका अरोड़ा के साथ उनके रिलेशनशिप की बात जब मीडिया को पता चली तो लोग हैरान रह गए. दोनों अब एक साथ हैं और एक-दूसरे के साथ की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.