By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Arjun Kapoor Breakup With Malaika Arora Dating Divorcee Kusha Kapila See Actress Funny Reaction
मलाइका से ब्रेकअप कर अर्जुन कपूर कर रहे हैं कुशा कपिला को डेट? एक्ट्रेस ने कहा 'मम्मी को झटका..'
Arjun Kapoor-Malaika Breakup: बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच खटपट की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika and Arjun)की लव स्टोरी मशहूर हैं, दोनों करीब 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं औऱ आए दिन रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. वहीं अब सालों बाद इस कपल को लेकर सोशल मीडिया समेत कई वेबसाइट्स पर ब्रेकअप की खबरों की अफवाह उड़ रही है और इसलिए भी इन्हें और जोर मिल रहा है क्योंकि अब तक दोनों कपल ने इसपर चुप्पी साध रखी है. इसी बीच में अर्जुन कपूर का नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला से भी जोड़ा जा रहा है, जिनका हाल ही में अपने पति संग तलाक हुआ है. वहीं अब कुशा कपिला ने इस रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और करारा जवाब भी दिया है.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप?
बॉलीवुड गलियारों में पिछले काफी सालों से बोनी कपूर के बेटे और जान्हवी कपूर के भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी मशहूर हैं.वहीं अब सालों बाद इस कपल को लेकर सोशल मीडिया समेत कई वेबसाइट्स पर ब्रेकअप की खबरों की अफवाह उड़ रही है. वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोलो वेकेशन की तस्वीर शेयर की थी. इस दौरान उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा. यही वो मौका था, जब मलाइका और उनकी ब्रेकअप की खबरों को और तूल मिल गई. एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘जिंदगी छोटी होती है.अपने वीकेंड्स को लंबे बनाओ.’ हालांकि अभी तक अर्जुन और मलाइका ने रिएक्ट नहीं किया है.
अर्जुन कपूर और कुशा कपिला का रिश्ता
खबर है कि अरबाज खान की एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन कपूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला को डेट रहे हैं. अफवाहें बहुत तुल पकड़ रही थी तो अब कुशा कपिला ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो इस तरह की बाते कर रहे हैं.
कुशा ने डेटिंग को कहा बकवास
कुशा ने अर्जुन कपूर संग अपनी डेट करने की खबरों पर कमेंट करके कहा, ‘रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा. हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं. बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें, उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा.’ जैसे ही कुशा ने ये सब लिखा तो लोगों को लगा कि कुशा अपना रिश्ता छिपाने की कोशिश कर रही हैं.

करण की पार्टी में अर्जुन-कुशा
आपकी जानकारी के लिए बता दें अर्जुन कपूर और कुशा कपिला हाल में ही करण जौहर के घर पर स्पॉट हुए थे, जहां मलाइका अरोड़ा को लोगों ने नहीं देखा तो वह तरह-तरह की बातें करने लगे.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें