Malaika Arora के लिए Arjun Kapoor ने फिर दिखाया प्यार, कहा- वहीं है जो मुझे अंदर तक समझती है जिस दिन...

Arjun Kapoor express love for Malaika Arora- बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कुछ साल पहले ही अरबाज खान (Arbaz Khan) से अलग हो चुकी हैं और इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं.

Updated: June 2, 2021, 10:34 AM IST

Arjun Kapoor express love for Malaika Arora- बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कुछ साल पहले ही अरबाज खान (Arbaz Khan) से अलग हो चुकी हैं और इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं. दोनों की उम्र में बड़ा फासला है. इस बात को लेकर कई बार दोनों को ट्रोल भी किया जाता है. लेकिन इस बिंदास एक्ट्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता. काफी समय तक इस कपल ने एक दूजे के लिए अपनी फीलिंग्स को लोगों के सामने छिपाए रखा.

लेकिन अब वक्त वक्त पर ये अपना प्यार लोगों के सामने जताते रहते हैं. हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा कि मलाइका मुझे भीतर तक जानती है. किसी दिन अगर मेरा मूड ठीक नहीं रहा तो उन्हें फौरन पता चल जाता है. वो मुझे भीतर तक जानती हैं.

47 की उम्र में अर्जुन कपूर के साथ फैमिली प्लानिंग कर रही हैं Malaika Arora, बनना चाहती हैं एक बेटी की मां, कहा- 'दिल की है ख्वाहिश'

इस लॉकडाउन में भी ये कपल एक दूसरे के साथ जमकर वक्त बिता रहा है और दोनों एक दूसरे के घर आते-जाते स्पॉट किए जा रहे हैं. ऐसे में अब इस कपल ने अपने रिश्ते को और करीब लाने के लिए फैसला कर लिया है, जिस वजह से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने प्यार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के घर के पास अपना नया आशियाना खरीदा है.

हालांकि अर्जुन (Arjun Kapoor) ने इस बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है. अर्जुन (Arjun Kapoor) की सरदार का ग्रैंडसन रिलीज हुई है जिसकी काफी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.साथ ही उनकी दूसरी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी ओटीटी पर आई है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.