EnglishHindi

Arjun Kapoor Birthday: इन दिनों बहुत खुश हैं अर्जुन कपूर, बर्थडे के बारे में सोचकर बच्चों की तरह उछल रहे हैं

Arjun Kapoor Is Happy as His Birthday Month June Is Here-अर्जुन कपूर खुश हैं कि जून आ गया है, क्योंकि यह उनके जन्मदिन का महीना है.

Published: June 2, 2021, 4:33 PM IST

Arjun Kapoor Is Happy as His Birthday Month June Is Here-अर्जुन कपूर खुश हैं कि जून आ गया है, क्योंकि यह उनके जन्मदिन का महीना है. अभिनेता ने इस बारे में अपनी बात साझा करते हुए मंगलवार को इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट कीं. तस्वीरों में वह सफेद टी-शर्ट, लाल चेकर और काली पैंट पहने कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.

कैप्शन के तौर पर अर्जुन ने लिखा, जून आ गया है. अर्जुन खुश है, क्या कोई अनुमान लगा सकता है कि क्यों?

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने इस पर दिल का इमोजी पोस्ट किया.

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, जो अर्जुन के साथ इश्कजादे, नमस्ते इंग्लैंड तथा संदीप और पिंकी फरार जैसी फिल्मों में उनके साथ अभिनय कर चुकी हैं, ने इस पोस्ट पर एक मजाकिया जवाब दिया.

परिणीति ने लिखा, ओहो गिफ्ट का खर्चा.

अर्जुन को हाल ही में डिजिटल रूप से रिलीज हुई फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में देखा गया था. फिलहाल उनकी दो फिल्में हैं भूत पुलिस और एक विलेन रिटर्न्‍स आने वाली हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.