बॉलीवुड पर टूटा कोरोना का कहर, अर्जुन समेत आधा कपूर परिवार Covid का शिकार...मलाइका का भी होगा टेस्ट

Arjun Kapoor, Anshula Kapoor, Rhea Kapoor And Karan Boolani Test Positive For COVID-19: करीना कपूर और रणवीर शौरी के बेटे के बाद अब कपूर फैमिली के ही चार और सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. अर्जुन कपूर के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और जीजा करण बूलानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

Updated: December 29, 2021, 3:07 PM IST

Arjun Kapoor, Anshula Kapoor, Rhea Kapoor And Karan Boolani Test Positive For COVID-19: कोरोना के मामले महाराष्ट्र समेत पूरे देश में बढ़ते जा रहे हैं और एक बार फिर से बॉलीवुड से करे टीवी तक के सितारे इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं. हाल ही में टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) जैसे स्टार कोरोना की चपेट में आए थे और इस लिस्ट में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बाद अब कपूर फैमिली के ही चार और सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जी हां बॉलीवुड पर एक बार फिर कोरोना किसी विस्फोट की तरह फट रहा है. खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) रिया कपूर (Rhea Kapoor) और जीजा करण बूलानी (Karan Boolani) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं बता दें कि मंगलवार को एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का बेटा हारुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है.  हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को मलाइका (Malika Arora) के साथ करिश्मा कपूर (Karisham Kapoor) के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था. अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है. वहीं रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बाद का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया है.

कपूर परिवार पर टूटा कोरोना का कहर
इन चारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अर्जुन कपूर की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव (Arjun Kapoor corona positive) आने के बाद अब मलाइका अरोड़ा का भी टेस्ट किया जाएगा. अर्जुन हाल ही मलाइका के घर क्रिसमस पार्टी में गए थे और उसमें करीना व अमृता भी मौजूद थीं. बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन, रिया कपूर, अंशुला और करण बूलानी घर पर ही क्वारंटीन हैं. साथ ही ये सब करिश्मा की क्रिसमस पार्टी का भी हिस्सा बने थे. जानकारी के लिए बता दें अर्जुन और अंशुला को दोबारा कोरोना हुआ है। बीते साल (2020 में) दोनों को कोविड संक्रमण हो गया था. बता दें कि अंशुला का आज बर्थडे भी है और आज बर्थडे के दिन ही उनके कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई.

रिया कपूर ने दिया अपडेट
रिया कपूर ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दे दी है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हां, पूरी सावधानी रखने के बाद भी मैं कोविड पॉजिटिव हूं. ये मेरा प्राइवेट हैल्थ मैटर है, लेकिन पता नहीं इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है. ये जानकारी सिर्फ सरकार और मेडिकल से रिलेटेड लोगों के लिए है ताकि वो अपना काम कर सकें, लेकिन किसी गॉसिप साइट के लिए नहीं.’

View this post on Instagram

A post shared by eWood (@ewood_ent)

रणवीर शौरी का बेटा भी कोरोना से ग्रस्त
रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का बेटा हारुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है. रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा- मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे,  वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा RT-PCR हुआ, जिसमें हारुन कोरोना पॉजिटिव मिला है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं, यह वेव रियल है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.