PICS: मलाइका के घर से निकलते हुए अर्जुन कपूर हुए स्पॉट, दिल के हाथों मजबूर है ये कपल?

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले कुछ टाइम से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं

Written by: Pooja Batra
Published: December 12, 2018, 11:29 AM IST

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले कुछ टाइम से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि अपने इस रिश्ते के बारे में किसी ने भी खुलासा नहीं किया है. लेकिन हर जगह साथ रहने को देखकर तो यही लगता है कि दोनों में दोस्ती से ज्यादा कुछ है.

हाल ही में मलाइका के घर से निकलते हुए अर्जुन कपूर स्पॉट हुए. अर्जुन ने ब्लैक टी शर्ट और जीन्स पहनी हुई थी. इस तस्वीर को देखकर लगता है दोनों ही जल्द अपनी इस रिश्ते की ऑफिशियल जानकारी देने वाले हैं.

Arjun Kapoor, Picture Courtesy- Yogen Shah

Arjun Kapoor, Picture Courtesy- Yogen Shah

Arjun Kapoor, Picture Courtesy- Yogen Shah

बता दें,  Koffee With Karan में अर्जुन इस बात को स्वीकार किया था कि वो अब सिंगल नहीं हैं. वहीं यही सवाल उनके पिता बोनी कपूर से किया गया तो उन्होंने भी गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि जिस बात में अर्जुन खुश है, उसमें हम भी खुश हैं. वहीं मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सरनेम खान हटा दिया है.पिछले काफी दिनों से इन दोनों को पार्टीज में साथ देखा जा रहा है. और अब मलाइका अरोड़ा के नए पोस्ट से इनके रिश्ते पर मुहर लगती दिख रही है.

malaika_5

दरअसल ये मलाइका के इंस्टाग्राम स्टोरी से लिया गया फोटो है. इसे मलाइका ने गुरुवार को शेयर किया. इसमें वे एक नया पेंडेंट पहने दिख रही हैं, जिस पर लिखा है AMImage result for arjun kapoor malaika, india.com

इससे पहले दोनों को रिएलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में एक दूसरे का हाथ थामकर चलते देखा गया.

खबरें आती रहती हैं कि मलाइका (45) ने अरबाज खान के साथ तलाक के बाद अर्जुन कपूर (33) को डेट करना शुरू किया था. इससे पहले मलाइका की अरबाज खान के साथ शादी करीब 18 साल तक चली.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.