Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज यानी रविवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अर्जुन कपूर बीते दिनों में मुंबई से पेरिस के लिए रवाना हुए. अर्जुन, जो फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) के इकलौते बेटे हैं, हमेशा अपने पिता की श्रीदेवी के साथ दूसरी शादी के बारे में खुलकर बोलते हैं. हालांकि, उन्होंने कभी भी बोनी या श्रीदेवी के प्रति कड़वी भावनाओं को साझा नहीं किया.
2014 के एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी मां, बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर ने उनमें पिता की दूसरी शादी के खिलाफ जहर नहीं भरा. बता दें कि श्रीदेवी और बोनी ने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘रूप की रानी, चोरो का राजा’ और ‘जुदाई’ जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में साथ काम किया. इस बीच दोनों में प्यार हुआ और 1996 में उन्होंने शादी कर ली. वहीं बोनी की पहली पत्नी मोना एक टीवी धारावाहिक निर्माता थीं.
अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर कैंसर और हाई ब्लड प्लेशर से जूझने के बाद कई अंगों की विफलता के कारण 2012 में उनकी मृत्यु हो गई. पिता की दूसरी शादी को लेकर अर्जुन कपूर ने कहा था कि उन्हें पहले-पहले गुस्सा तो आया, लेकिन बाद में मैंने चीजों को समझ लिया. उन्होंने कहा, ‘यह आपकी यात्रा का एक हिस्सा हो सकता है लेकिन यह एकमात्र चीज नहीं हो सकती – क्योंकि मेरे पिता ने ऐसा किया था, मेरे आने वाले सभी फैसले इस पर आधारित होंगे. शुक्र है, मेरी मां ने मुझे जीवन में अपनी पसंद और निर्णय लेने के लिए पर्याप्त रूप से पाला.’
अर्जुन ने आगे कहा, ‘मैं खुश और आभारी हूं कि उन्होंने (मोना कपूर) वो रास्ता चुना, मुझे नहीं लगता कि मैं वही व्यक्ति होता जो मैं आज हूं, अगर उन्होंने मुझमें पिता के खिलाफ ‘जगह’ भरने का फैसला लिया होता. वो हमें खुलकर जीने देती थीं, मुझे लगता है कि यही कारण है कि मैं इसके बारे में बात करके बहुत शांतिपूर्ण महसूस करता हूं.’ बता दें कि 2018 में श्रीदेवी की मृत्यु के बाद अर्जुन और उनकी बहन अंशुला ने अपनी सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी कपूर को संभालने के लिए साथ आए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.