बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में ग्रे शेड किरदार निभाने को लेकर बेहद रोमांचित हैं. उन्होंने कहा कि वह फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं. दिल से वह अब भी वही युवा हैं, जो इस तरह की फिल्मों में काम करने का सपना देखा करते थे.अर्जुन ने कहा, “सिंघम अगेन जैसी प्रतिष्ठित फिल्म का हिस्सा बनना वाकई सम्मान की बात है. बचपन से ही मैं हमेशा रोहित सर के काम की दूर से ही प्रशंसा करता रहा हूं, चाहे वह गोलमाल, सिंघम या उनकी अन्य फिल्में की क्यों न हों. अब उनके साथ, अजय सर, अक्षय सर, रणवीर, करीना, दीपिका और टाइगर के साथ खड़े होना अवास्तविक लगता है.”
अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला वो इसके लिए बहुत आभारी हैं.
इस एक्ट्रेस के पीछे हाथ धोकर पड़ गया था प्रोड्यूसर, चेहरे पर ताबड़तोड़ चलाए थे चाकू और फिर…
8
अभिनेता ने कहा, “मैं इस फिल्म में खलनायक हो सकता हूं. मैं इसमें खतरनाक भूमिका निभा सकता हूं. मैं अभी भी वह युवा लड़का हूं, जिसे सिनेमा से प्यार हो गया था, जो इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनने का सपना देखता था.”
2012 में “इश्कजादे” से शुरुआत करने वाले अभिनेता ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे सेटिस्फेक्ट्री एक्सपीरियंस है.
अर्जुन ने कहा, “यह यात्रा मेरे करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रही है, और ऐसी शक्तिशाली टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए वास्तव में खास है. मैं इस जादू का दर्शकों के देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं. मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जिसका उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें एक यादगार दिवाली अनुभव देना है.
‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद, कश्मीर और श्रीलंका में हुई है. इसे इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाना है.
इसमें अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे शामिल हैं. ‘सिंघम अगेन’ ‘सिंघम रिटर्न्स’ का सीक्वल है.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.