By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Arjun Kapoor Vacations Solo Amidst Breakup Rumours With Malaika Arora Actress Join Wild Party
अर्जुन कपूर अकेले मना रहे हैं वेकेशन, तो मलाइका कर रही हैं पार्टी....क्या सैपरेट हो चुका है कपल?
Arjun Kapoor- Malaika Breakup Rumor's: मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने बीती रात जमकर पार्टी की है और इस पार्टी से एक्टर नदारद दिखे.
नई दिल्ली: बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर जानें जाते हैं और जब भी दोनों साथ में आते हैं तो हर बार आग लग जाती हैं. मलाइका और अर्जुन करीब 4 सालों से साथ है और आए दिन अपनी बोल्ड और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपना प्यार बयां करते रहते हैं. हालांकि हालिया आई कुछ पोस्ट ने ये सवाल उठा दिए हैं कि अब ये अलग हो चुके हैं. इन खबरों के बीच अब हाल ही में फिल्म स्टार अर्जुन कपूर ने अपनी लेटेस्ट सोलो वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें से उनकी लेडी लव मलाइका गायब हैं और मलाइका भी अर्जुन से दूर होकर पार्टी कर रही हैं.
अकेले ही घूमने निकले हैं अर्जुन कपूर
हाल ही में गुंडे एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो वेकेशन पर हैं, लेकिन वो इस दौरान अकेले ही नजर आए. आमतौर पर अर्जुन जब भी किसी वेकेशन पर होते हैं तो उनका प्यार मलाइका जरूर उनके साथ होती हैं. ऐसे में अर्जुन को अकेले ही घूमने निकले हैं और ये देख लोग चौंक गए हैं. 17 अगस्त 2023 को अर्जुन कपूर ने इंस्टा हैंडल पर अपने सिंगल वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को लंबा बनाएं…।”
क्या अलग हो गया कपल?
अर्जुन कपूर, जो अक्सर मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं, उन्होंने सिंगल वेकेशन को एंजॉय करते हुए सभी को हैरान कर दिया. ‘Reddit’ पर उनकी पोस्ट साझा करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि अभिनेता एक वीकेंड लॉन्ग सिंगल जर्नी के लिए गए थे, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड मुंबई में शूटिंग में व्यस्त थीं और उनके संभावित सेपरेशन का संकेत दिया. सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरों में फिल्म स्टार अर्जुन कपूर किसी खास लोकेशन पर अकेले ही वक्त बिता रहे हैं. अर्जुन तस्वीरों में कभी स्विमिंग करते दिख रहे हैं तो कभी वो फोन में अपना वक्त बिताते दिखे.

ऐसे में जल्द ही, कई नेटिजंस ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी और उसी के बारे में अपनी राय लिखी. यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं जो हर किसी को हैरान कर रही है. फिल्म स्टार अर्जुन कपूर की ये तस्वीरें देखने के बाद लोग कमेंट कर पूछने लगे हैं कि आखिर इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा क्यों नहीं दिख रही.

मलाइका कर रही हैं पार्टी
वहीं दूसरी तरफ अदाकारा मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं। जिसमें वो लेट नाइट फिल्मी सितारों के जाने-माने कॉमन फ्रेंड ऑरी उर्फ ओरहान अवत्रमणि के साथ लेट नाइट पार्टी करती दिखीं.दिलचस्प बात ये है कि इस पार्टी में उनके साथ बेटा अरहान खान भी था. हालांकि यहां अर्जुन कपूर साथ नहीं दिखे.

कपल ने अभी तक नहीं दिया कोई रिएक्शन
मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं, लेकिन हर बार प्यार जीत जाता है. बता दें बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अप्रैल के महीने में स्कॉटलैंड घूमने गए थे और इस दौरान बोनी कपूर भी नजर आए थे. बता दें कपल ने साल 2019 में रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था. इसके साथ ही दोनों के रिश्ते में दरार आई है या नहीं यो तो आने वाला दिन ही बताएगा.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें