Arjun- Gabriella Baby Boy: अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला फिर से बने माता-पिता, घर आया बेटा

Arjun Rampal- Gabriella Baby Boy: अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला गुरुवार को दूसरी बार बेबी बॉय के पेरेंट्स बने हैं

Published date india.com Updated: July 21, 2023 7:50 AM IST
Gabriella Demetriades and Arjun Rampal

Arjun- Gabriella Baby Boy: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ लिव इन में रह रहे हैं. उनका एक बेटा एरिक है और अब गैब्रिएला दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इस साल अप्रैल में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.  वहीं अब अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला गुरुवार को दूसरी बार बेबी बॉय के पेरेंट्स बन गए. इस कपल का पहले से एक बेटा है. अर्जुन ने ट्वीट कर ये गुडन्यूज शेयर की है. बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला काफी समय से रिलेशनशिप में हैं औऱ एक बार फिर से वो  माता-पिता बन गए हैं.

अर्जुन फिर से बने पिता

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, “मै और मेरा परिवार आज एक खूबसूरत बेबी बॉय से ब्लेस हुआ है. मां और बेटा दोनों ठीक हैं. लव और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ हूं. आप सभी के प्यार के लिए थैंक्यू, 20.07.2023 हैलो वर्ल्ड” वहीं इस गुड न्यूज के बाद तमाम सेलेब्स और फैंस एक्टर को एक बार फिर पिता बनने की बधाई देते नहीं थक रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें अर्जुन और गैब्रिएलावे पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं, वे 2018 में आपसी दोस्तों के माध्यम से मिले और कुछ महीनों के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. 2019 में, जोड़े ने अपने बेटे अरिक का स्वागत कियारामपाल साथ में.


पहले से हैं बेटे के माता-पिता अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स को 2019 में एक बेटा हुआ था, उन्होंने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा है. वहीं, अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से तलाक ले लिया है, उनसे उन्हें दो बेटियां हैं. माहिका रामपाल और मायरा रामपाल. अर्जुन और मेहर का साल 2019 में ऑफिशियली तौर पर तलाक हो गया था. बता दें अर्जुन इन दिनों गैब्रिएला डिमेट्रेड्स मॉडल और एक्ट्रेस है. अर्जुन रामपाल ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है. वहीं, वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके है, उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.