By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Arjun Rampal Daughter Myra Rampal Ramp Walk For Dior 2023 Fashion Show Actor Gets Emotional
अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा ने 17 साल की उम्र में किया रैंप पर डेब्यू, गर्लफ्रेंड का ऐसा था रिएक्शन
Arjun Rampal Daughter Myra Walks For Dior's Show: अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा ने डिजाइनर क्रिश्चियन डायर के साथ अपना रनवे डेब्यू किया है
Arjun Rampal Daughter Myra Walks For Dior’s Show: एक्टर अर्जुन रामपाल पर्दे से दूर रहकर भी सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं और खुब तस्वीरें शेयर करते हैं. वहीं कल के लिए अर्जुन का दिन बेहद खास रहा क्योंकि एक्टर अर्जुन रामपाल की छोटी बेटी मायरा ने 17 साल की उम्र में रैंप पर डेब्यू किया है और इस पल को शेयर करते हुए एक्टर ने बेटी के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है. बता दें मां मेहर जेसिया की तरह अब अर्जुन की बेटी मायरा ने मुंबई में डायर के 2023 प्री-फॉल फैशन शो मेंरनवे की शुरुआत की है. जानकारी के लिए बता दें एक्ट्रेस की एक्स वाइफ भी एक सुपरमॉडल रह चुकी हैं.
अर्जुन रामपाल ने बेटी के लिए लिखा नोट
मायरा ने रैंप पर अपना डेब्यू किया है और इसी को लेकर अर्जुन रामपाल ने एक पोस्ट करते हुए बेटी की तारीफ की है और जाहिर सी बात है कि उनके लिए ये पल बेहद इमोशनल होने वाला है. ऐसे में बेटी मायर की फोटो अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘आज मेरी गॉर्जियस प्रिंसेस ने अपने पहले शो में वॉक की, वह क्रिश्चियन डायर के लिए वॉक कर रही थीं. इसमें सबसे बेहतर बात ये थी कि उसने यह सब अपनी मेरिट के बेस पर किया. मायरा ने ऑडिशन से लेकर फिटिंग तक, सभी टफ कॉम्पीटिशन को चुना. उसने हम सभी को बहुत प्राउड फील कराया है. हम सभी उसकी सक्सेस की कामना करते हैं.
अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मायरा की एक और तस्वीर शेयर की है, उन्होंन लिखा, “ईथरल “. वहीं एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इवेंट से मायरा की एक तस्वीर शेयर की है और लिखा, “@myra_rampal बेशक आपका रनवे डेब्यू @dior होगा.” जैसे ही अर्जुन रामपाल का ये पोस्ट सामने आया इसपे कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं और कई सितारों ने भी मायरा रामपाल को बधाई दी है. एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘बिल्कुल अपनी मम्मी की तरह है.’ दूसरे ने लिखा, ‘मां-बाप की तरह शानदार काम करना.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें