By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Arjun Rampal Happy Birthday Heres Some Uknow The Amazing Facts Of Actor
Arjun Rampal Birthday: जब ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ संग जुड़ा था अर्जुन का नाम, पार्टी में बदली जिंदगी
Happy Birthday Arjun Rampal: अर्जुन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कभी भी पढ़ाई के दौरान नहीं सोचा था कि वो मॉडलिंग और एक्टिंग करेंगे.
Happy Birthday Arjun Rampal: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं है. अपनी एक्टिंग के साथ साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. 26 नवंबर को अर्जुन 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन का जन्म 1972 में 26 नवंबर को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में हुआ था. अर्जुन के पिता का नाम अमरजीत रामपाल है एवं इनकी माता का नाम ग्वेन रामपाल है. इनके माता- पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे और उनका तलाक हो गया. इसके बाद अर्जुन अपनी मां के साथ ही रहने लगे. ऐसे में आइए जानते हैं एक्टर के बारे में कुछ खास बातें.
मॉडलिंग में कमाया नाम
एक बार अर्जुन रामपाल दिल्ली की एक पार्टी में गए थे, लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि इस पार्टी में उनकी किस्मत चमकने वाली है. दरअसल मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर अर्जुन पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने अर्जुन को मॉडलिंग करने का ऑफर दिया और उनके लुक्स देखकर वो काफी इम्प्रेस हो गए और उन्होंने अर्जुन के मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने में मदद की थी. देखते ही देखते रोहित की मदद से अर्जुन मॉडलिंग कि दुनिया जाना माना नाम बन गए. अर्जुन भारत के सुपरमॉडल थे. साल 1994 में अर्जुन को ‘सोसायटी फेस ऑफ द ईयर’ चुना गया था.
2001 में किया डेब्यू
साल 2001 में उन्होंने राजीव राय की फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ (Pyaar Ishq Aur Mohabbat) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. अबतक के करियर में अर्जुन ने 40 से अधिक फिल्में की हैं. ‘दीवानापन’, ‘दिल का रिश्ता’, ‘वादा’, ‘असंभव’, ‘यकीन’, ‘डी-डे’, ‘राजनीति’, ‘रॉक –ऑन’, ‘डैडी’, ‘आंखे’, ‘दिल है तुम्हारा’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.
नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं
2008 में आई ‘रॉक ऑन’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. साल 2006 में ‘आय सी यू’ और साल 2017 में फिल्म ‘डैडी’ को उन्होंने प्रोड्यूस किया. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अर्जुन रामपाल ने फिल्म ‘डैडी’ का स्क्रिनप्ले भी लिखा था. 2004 में आई ‘लक्ष्य’ के लिए अर्जुन रामपाल पहली पसंद थे लेकिन डेट्स ना होने के चलते वह यह फिल्म नहीं कर पाए और फिर ऋतिक रोशन इस फिल्म में कास्ट किए गए.

पूर्व मिस इंडिया से टूटी शादीअर्जुन रामपाल के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. अर्जुन ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया के साथ शादी रचाई थी. मगर शादी के 21 साल बाद साल 2019 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए. अर्जुन-मेहर की दो बेटियां है. पहली बेटी महिका का जन्म 2002 में जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था. अर्जुन-मेहर की शादी 21 साल चली, 2019 में दोनों का तलाक हो गया.
सुजैन संग जुड़ा नाम
जब ऋतिक रोशन और उनकी वाइफ पत्नी सुजैन के बीच दरार की खबरें आ रही थीं तो उस दौरान अर्जुन संग उनका नाम जोड़ा गया. क्योंकि अर्जुन और सुजैन काफी अच्छे दोस्त थे तो दोनों के रिश्ते को लेकर अटकले लगाई जाने लगी. इसी बीच अर्जुन रामपाल ने ट्वीट करते हुए इस खबर को गलत करार दिया. हालांकि सुजैन इसपर कुछ नहीं बोली थीं लेकिन उनकी मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनकी बेटी दूसरी शादी नहीं कर रही हैं.
14 साल छोटी गैब्रिएला से रिश्ता
अर्जुन और मेहर के तलाक का कारण गैब्रिएला को माना जाता है. गैब्रिएला साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं. गैब्रिएला का नाम एफएचएम में दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है. गैब्रिएला ने हाल में ही अर्जुन रामपाल के बेटे को जन्म दिया था, लेकिन दोनों ने अब तक शादी नहीं की है.
Also Read:
-
Arjun Rampal को बाथरूम में मिली थी 'ओम शांति ओम', अंदर से दरवाजा बंद करके...जानें किस्सा
-
Happy Birthday Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल के 48 वें जन्मदिन पर देखें उनकी और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की कुछ शानदार तस्वीरें
-
Happy Birthday Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल के 48 वें जन्मदिन पर देखें उनकी और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की कुछ शानदार तस्वीरें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें