Arjun Rampal and Mehr Jesia : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. आखिरी बार फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आए अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अपनी पहली शादी टूटने पर बड़ा बयान दिया. अर्जुन इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स के साथ लिवइन में रहते हैं और दोनों के दो बच्चे भी हैं. अर्जुन की पहली शादी मेहर जेसिया से हुई थी, जो 1998 से 2019 तक चली और फिर तलाक हो गया. मेहर जेसिया से तलाक की वजह का खुलासा करते हुए अर्जुन रामपाल ने शादी के फेल होने की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि वह शादी करने के लिए बहुत छोटे थे और तलाक के बाद खालीपन महसूस कर रहे थे. अर्जुन ने कहा कि उनकी एक्स वाइफ के साथ आज भी दोस्ताना रिश्ते हैं और उनकी बेटियों की एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ अच्छी बनती है.
पॉडकास्ट में छलका अर्जुन रामपाल का दर्द
द रणवीर शो पॉडकास्ट पर अर्जुन अपनी पहली शादी और तलाक के बारे में खुलकर बात ही. उन्होंने कहा कि चीजें गलत होने पर लोग अक्सर दूसरों को दोष देते हैं, लेकिन असल वजह तो मन के अंदर पैदा हुए दुख से शुरू होते हैं. अर्जुन ने कहा, ‘ये ह्यूमन नेचर है कि वह गलती किसी और पर थोपना शुरू कर देता है, बहाने बनाता है, लेकिन मेल्टडाउन किसी और वजह से हुआ है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रिलेशनशिप वर्क नहीं करता, क्योंकि आप दुखी और नाखुश हैं. जब आप चीजों के हैंडल नहीं कर पाते, और ज्यादा खुश होने की कोशिश भी नाकाम रहती है तो चीजें बिखरने लगती हैं.’
तलाक के बाद कैसा होता है एहसास?
अर्जुन से जब ये पूछा गया कि क्या एक लंबे रिश्ते के बाद अकेले रहना शुरू में एक सदमे जैसा लगता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘अकेलापन महसूस होता है, हां. आपको अचानक ऐसा महसूस होता है कि आप आजाद हैं, लेकिन आप असहज महसूस करते हैं, आप सहज नहीं हैं. आप स्टेबिलिटी, घर आने की जल्दी और घर के खाने को मिस करते हैं.’ अर्जुन ने कहा कि जब कोई रिलेशनशिप फेल होता है, तो यह सिर्फ एक व्यक्ति की गलती नहीं होती है. उन्होंने लिस्नर्स को अपनी गलतियों और खामियों पर विचार करने के लिए समय निकालने की सलाह दी.
‘शादी फेल होने के लिए मैं जिम्मेदार’
अर्जुन ने कहा, ‘आपको सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद करना, थोड़े समय के लिए अलग होना और खुद में झांकने की जरूरत है, वही मैंने किया. तुम्हें एहसास होता है कि तुम्हारे भीतर बहुत सारी कमियां थीं. हां, दूसरी तरफ से कमियां थीं, लेकिन आखिरकार आपको ही इसे ठीक करना है. आपको ठीक होने और एक मजबूत व्यक्ति के रूप में वापस आने की जरूरत है क्योंकि आपकी कई अन्य लोगों के प्रति जिम्मेदारी है जो भी इसका हिस्सा हैं. यह बहुत मुश्किल है. यह आसान नहीं है. यह आपके बच्चों और फैमिली मेंबर्स के लिए भी आसान नहीं है. यह उनके लिए सबसे कठिन है. मेरे लिए शादी में सफल न होना वास्तव में कुछ ऐसा था जिस पर मुझे पीछे मुड़कर देखना था और समझना था कि यह गलत क्यों हुआ? मुझे एहसास हुआ और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं. आज, टचवुड, हम सभी बहुत करीब हैं, हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, और हम सपोर्टिव हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.