'धाकड़' के फ्लॉप होने से निराश थे अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को दिया दोष

Dhaakad : एक्शनपैक फिल्म 'धाकड़' में कंगना रनौत ने लीड रोल किया था, जबकि अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था.

Published date india.com Published: March 23, 2023 5:21 PM IST
'धाकड़' के फ्लॉप होने से निराश थे अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को दिया दोष

Arjun Rampal Film Dhaakad : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज यानी 23 मार्च को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री और फैंस से भर-भर के बधाई संदेश मिल रहे हैं. कंगना रनौत आखिरी बार अपनी फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आई थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी बुरी तरह फ्लॉप रही थी. ‘धाकड़’ की रिलीज के करीब एक साल बाद एक्टर अर्जुन रामपाल ने फिल्म के असफल रहने का कारण बताया है. एक्शनपैक फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना रनौत ने लीड रोल किया था, जबकि अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था.

रजनीश रजी घई के निर्देशन में बनी ‘धाकड़’ का प्रमोशन बहुत अच्छे से किया गया था, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को खारिज कर दिया. अर्जुन रामपाल ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर ‘धाकड़’ का ऐसा हाल देखकर उन्हें और फिल्म के अन्य सदस्यों को गहरा झटका लगा था. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, अर्जुन ने कहा, ‘सिनेमाघरों में न आने के लिए मैं दर्शकों को दोष नहीं दे सकता, क्योंकि ‘धाकड़’ के साथ रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 2’ ने शानदार बिजनेस किया. यह (धाकड़) एक महंगी फिल्म थी, इसलिए हां जब फिल्में अच्छा नहीं करती हैं, तो दुख होता है. मुझे नहीं लगता कि ‘धकड़’ उस आंकड़े को डिजर्व करती थी, जो उसे मिला. उस टाइम लोग कंफ्यूज थे.’

अर्जुन ने कहा, ‘धाकड़ महामारी के बाद रिलीज होने वाली पहली कुछ फिल्मों में से एक थी. लोग शायद सिनेमाघरों में जाने से डर रहे थे. हालांकि हम तो ऐसा भी नहीं कर सकते क्योंकि ‘भूल भुलैया 2’ ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. हो सकता है कि हमने गलत फिल्म के साथ ‘धाकड़’ को रिलीज किया हो. हर फिल्म की अपनी नियति होती है, और आपको बस इसे स्वीकार करना होता है और आगे बढ़ना होता है.’ अर्जुन ने कहा कि वह हर दूसरी फिल्म की तरह नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि वह खुद केवल कंटेंट से चलने वाली फिल्में देखते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.