Arjun Rampal : 'लक्ष्य' के लिए ऋतिक नहीं, अर्जुन रामपाल थे मेकर्स की पहली पसंद, इस शख्स ने बदली उनकी किस्मत

Arjun Rampal Birthday : अर्जुन ने 2011 में स्टार वर्ल्ड इंडिया पर प्रसारित होने वाले लव 2 हेट यू नामक एक टेलीविजन शो को होस्ट किया था.

Published date india.com Published: November 26, 2023 6:34 AM IST
Arjun Rampal : 'लक्ष्य' के लिए ऋतिक नहीं, अर्जुन रामपाल थे मेकर्स की पहली पसंद, इस शख्स ने बदली उनकी किस्मत

Arjun Rampal Birthday : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. इंडस्ट्री के सबसे वर्सटाइल एक्टर्स में से एक माने जाने वाले अर्जुन ने 2001 में ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. अक्सर बॉलीवुड के सुपरमॉडल के रूप में पहचाने जाने वाले अर्जुन ने बार-बार अपनी एक्टिंग से साबित किया है, वो शोबिज के सबसे टैलेंटेड एक्टर हैं. हालांकि, उनके हिस्से में फ्लॉप फिल्मों की एक बड़ी लिस्ट है, फिर भी उन्होंने साबित कर दिया कि वह कितने अद्भुत अभिनेता हैं. दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन (Arjun Rampal) इंडस्ट्री के उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक रहे हैं, जो केवल मुख्य भूमिकाओं के पीछे नहीं भागते. इसके बजाय वह क्वालिटी परफॉर्मेंस देने में विश्वास रखते हैं, भले ही वो सपोर्टिंग रोल में ही क्यों न हो.

इस शख्स ने बदली अर्जुन की किस्मत

जैसा कि अर्जुन रामपाल आज एक साल और बड़े हो गए, लेकिन 51 वर्ष की उम्र में भी वो अपनी फिटनेस से बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं. अर्जुन रामगरिहा सिख पंजाबी बैकग्राउंड से आते हैं. उनके पिता अमरजीत रामपाल एक सिख हैं और उनकी मां ग्वेन रामपाल एक डच महिला हैं. बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अर्जुन एक सक्सेसफुल मॉडल थे. यहां तक ​​कि उन्हें 1994 में सोसायटी के फेस ऑफ द ईयर के रूप में भी पहचान मिली थी. अर्जुन रामपाल उस समय पॉपुलर हुए जब डिजाइनर रोहित बल ने उन्हें एक फिल्म इंडस्ट्री पार्टी में देखा और उनके सक्सेस में मदद की.

एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में भी आजमाया हाथ

आपको शायद ही पता हो कि एक्ट्रेस किम शर्मा अर्जुन रामपाल की चचेरी बहन हैं. ऋतिक रोशन की फिल्म ‘लक्ष्य’ के लिए निर्देशक फरहान अख्तर की पहली पसंद अर्जुन रामपाल थे. हालांकि बाद में फिल्म ऋतिक रोशन को ऑफर की गई क्योंकि अर्जुन के पास फिल्म की शूटिंग के लिए जरूरी डेट्स नहीं थीं. इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ने के बाद अर्जुन ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया. उन्होंने 2006 में ‘सी यू’ का निर्देशन किया, हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकने में असफल रही. अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘रॉक ऑन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता, जिसमें फरहान अख्तर, पूरब कोहली और प्राची देसाई भी मुख्य भूमिकाओं में थे.

25 दिनों तक नहीं की शेविंग

‘डॉन – द चेज बिगिन्स अगेन’ में जसजीत की सहायक भूमिका उनके करियर की एक सफल फिल्म साबित हुई. आलोचकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, ‘कमियों के बावजूद, वह एक ईमानदार प्रयास करते हैं.’ रामपाल ने अपनी तत्कालीन पत्नी मेहर जेसिया के साथ अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी चेजिंग गणेशा फिल्म्स बनाई. वो अपने किरदार के लिए इस तरह तैयारी करते हैं कि फिल्म ‘रॉय’ के लिए सही लुक पाने के लिए उन्होंने लगातार 25 दिनों तक शेविंग नहीं की. अर्जुन ने 2011 में स्टार वर्ल्ड इंडिया पर प्रसारित होने वाले लव 2 हेट यू नामक एक टेलीविजन शो को होस्ट किया था. शो की थीम यह थी कि अर्जुन बॉलीवुड एक्टर्स से नफरत करने वाले लोगों को उनके सामने लाकर उनकी सोच को बदलने की कोशिश करेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.