अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने 'ट्विंस' के सीक्वल की पुष्टि की

अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने 1980 के दशक की हास्य फिल्म 'ट्विंस' का सीक्वल बनने की पुष्टि की है।

Published: June 28, 2015, 3:57 PM IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड के दमदार अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने 1980 के दशक की हास्य फिल्म ‘ट्विंस’ का सीक्वल बनने की पुष्टि की है। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, सीक्वल का नाम ‘ट्रिप्लेट्स’ होगा। इसमें ‘ट्विंस’ में श्वार्जनेगर के साथ काम कर चुके अमेरिकी अभिनेता डैनी डेविटो भी होंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सीक्वल का निर्देशन भी ईवान रिटमन ही करेंगे या नहीं। श्वार्जनेगर ने पुष्टि की कि ‘ट्रिप्लेट्स’ बनाई जा रही है और इसमें तीसरे भाई के रूप में अभिनेता एडी मर्फी को उतारने की योजना है। यह भी पढ़े:Masaan Trailer: MMS सेक्स स्कैंडल पर आधारित है रिचा चड्ढा की ये अवार्ड विनिंग फिल्म

उन्होंने कहा, “हम सीक्वल को लेकर बात कर रहे हैं, जिसमें यह दिखाने की योजना है कि हम अपनी मां के अंतिम संस्कार पर जब उनकी वसीयत पढ़ते हैं, तो हमें पता चला है कि हम तीन भाई हैं।” श्वार्जनेगर ने कहा, “एडी मर्फी को आइडिया पसंद आया है। मैंने और डैनी डेविटो ने मेरे घर पर एडी मर्फी के साथ लंच किया। हम पूरे लंच के दौरान इस मजेदार आइडिया को सोच-सोच कर हंसते रहे।”

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.