सलमान खान ने भले ही अब तक शादी ना की हो लेकिन उन्होंने अपनी बहन अर्पिता खान की शादी ऐसे की, की लोग बस देखते ही रह गए। इस शादी में देश भर के जाने माने हस्तियों ने शिरकत की थी। 18 नवंबर 2014 को अर्पिता खान और आयुष शर्मा सदा के लिए एक दुसरे के हो गए थे। आज इनकी शादी को एक साल पूरा हो चूका है तो क्यों न पुरानी यादों को एक बार फिर ताज़ा किया जाये। Also Read - मामू सलमान खान का हाथ पकड़कर भांजी आयत ने जमकर किया डांस, देखकर आप भी कहेंगे So Cute
अर्पिता खान की शादी हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में हुई थी। जिसे सलमान खान ने अपनी बहन के लिए बुक किया था। Also Read - सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड के साथ शेयर की पगड़ी पहने हुए की फोटो, शेरा के लिए लिखी ये खास बात
Also Read - Breaking News! सलमान खान ने मानी थिएटर मालिकों की बात, इस ईद पर ही रिलीज़ होगी 'राधे'



इस शादी की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों के साथ साथ राजनीती जगत के सितारे भी मौजूद थे। जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल था।

इस गेस्ट लिस्ट में से कई सितारों ने शादी में शिरकत की लेकिन कुछ अपने बिजी काम की वजह से शादी का हिस्सा नहीं बन पाएं।








अर्पिता की शादी के पहले मुंबई के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गयी थी जिसमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ भी शरीक हुए थे।



शादी के दिन सलमान खान अपने परिवार के साथ खूब एन्जॉय करते नज़र आयें। वो स्टेज पर नाचते भी दिखाई दिए। खान परिवार खूब एन्जॉय कर रहा था।



शादी के बाद मुंबई के ताज लैंड्स एंड में अर्पिता और आयुष के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखी गयी थी जिसमें बॉलीवुड के वो सितारे भी नज़र आयें जो शादी में हैदराबाद नहीं पहुंच पाएं थे।








शादी के एक साल में अर्पिता और आयुष ने खूब एन्जॉय किया है। दोनों अक्सर देश-विदेश की यात्रा करते रहते हैं। ख़बरों के हिसाब से अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उन्हें घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
हमारी तरफ से अर्पिता और आयुष को शादी की सालगिराह मुबारक।