Aryan Khan की डेब्यू सीरीज से इस खतरनाक विलेन की किस्मत का खुलेगा बंद ताला, 17 साल बाद हुआ कमबैक, फैंस गदगद

शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की डेब्यू सीरीज से लोगों में बहुत एक्साइटमेंट बनी हुई है. दिलचस्प बात ये है कि इसी सीरीज के जरिए एक खतरनाक विलेन की 17 साल बाद वापसी हो रही है.

Published date india.com Published: August 23, 2025 12:52 PM IST
aryan khan debut netflix series the Bads of Bollywood rajat bedi villan is coming back after 17 years
aryan khan debut netflix series the Bads of Bollywood rajat bedi villan is coming back after 17 years

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) बैड्स ऑफ बॉलीवुड (Bads of Bollywood) से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. बेटे की लॉन्च पर उनके पिता किंग खान और गौरी उन्हें भर-भरकर आगे की जर्नी के लिए दुआएं दे रहे थे. इस सीरीज का पहला लुक और ट्रेलर 20 अगस्त 2025 को मुंबई में एक ग्रेंड लेवल पर लॉन्च किया गया जिसने लोगों का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है. इस सीरीज में एक और दिलचस्प बात ये है कि एक खतरनाक विलेन 17 साल बाद वापसी कर रहे हैं. नाम तो सुना होगा आपने. रजत बेदी.

कौन हैं रजत बेदी?
रजत बेदी ने कई फिल्मों में काम किया है. “कोई… मिल गया” (2003) में उनके खतरनाक विलेन का किरदार निभाया था. और आखिरी बार उन्हें हिंदी सिनेमा में “पार्टनर” (2007) में देखा गया. इसके बाद वो हिंदी फिल्मों से गायब हो गए. हालांकि कई साउथ और पंजाबी फिल्मों में नज़र आए लेकिन ये सफर कुछ खास नहीं रहा. अब वो अब, “द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड” के साथ नेटफ्लिक्स पर हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे हैं.

rajat bedi

rajat bedi

क्या होगा रजत बेदी का किरदार
रजत बेदी इस सीरीज में जराज सक्सेना का रोल निभा रहे हैं. जिसे शाहरुख खान ने प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में दिखाया गया. ये किरदार एक खतरनाक और प्रभावशाली विलेन का है, जो रजत के पुराने “OG विलेन” इमेज को और मजबूत करता है.

फैंस का एक्साइटमेंट
ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इस सीरीज को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है. लोग रजत बेदी की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘रजत बेदी इज बैक!’ वहीं एक ने लिखा- आर्यन ने इज्जत रख ली भाई की. एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, “आर्यन खान की डायरेक्टोरियल प्रीव्यू फायर है. रजत बेदी का कमबैक एक ट्रीट है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.