जानें कौन है Ashish Chanchlani, जिन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ यूट्यूब से कमाए पैसे... इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट

Who Is Ashish Chanchlani And Know The Net Worth: मशहूर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक आशीष चंचलानी ने कड़ी मेहनत से अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Updated: July 13, 2025, 12:02 PM IST

Who Is Ashish Chanchlani And Know The Net Worth: यूट्यूबर और डिजिटल सनसनी आशीष चंचलानी इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं और इस बार उनकी वजह कोई कॉमेडी स्केच नहीं है! इस मशहूर इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री एली अवराम के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर करके फैन्स को दीवाना बना दिया है. कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि आशीष अभिनेत्री एली अवराम के साथ रोमांटिक रिश्ते में हैं. अब, अफवाहों पर विराम लगाते हुए, इस जोड़े ने एक दिल छू लेने वाली पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से ज़ाहिर कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर आशीष की जर्नी कैसी रही है.

फैंस को पंसद आई आशीष और एली जोड़ी

यूट्यूबर और डिजिटल सनसनी आशीष चंचलानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एली फूलों का गुलदस्ता पकड़े आशीष की गोदी में नजर आ रही हैं और कैप्शन? बस एक शब्द: “आखिरकार’. बस इतना ही उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाने के लिए काफी था. बता दें ही दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर एक जैसी ही पोस्ट शेयर की है.

YouTube चैनल ने आशीष को बनाया स्टार

आशीष ने 2009 में अपना YouTube चैनल, आशीष चंचलानी वाइन्स, बनाया था, लेकिन उन्होंने अपना पहला वीडियो 2014 तक अपलोड नहीं किया था. लोगन पॉल और अमांडा सेर्नी जैसे अंतरराष्ट्रीय कंटेंट क्रिएटर्स से प्रेरित होकर, उन्होंने छोटे,कॉमेडी स्केच शेयर करना शुरू किया. इन वीडियोज़ ने अपने अलग अंदाज की वजह से तेजी से लोकप्रियता हासिल की और 2016 तक, आशीष के 1 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए थे, जिससे वह भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ते YouTubers में से एक बन गए.

भारत के सबसे अमीर YouTubers में से एक

आशीष चंचलानी सिर्फ़ दिल ही नहीं जीत रहे, उन्होंने अपनी कमाई से भी कापी कुछ हासिल किया है. अपने मज़ेदार स्किट्स और लोगों से जुड़ाव के लिए मशहूर, आशीष के 3 करोड़ से ज़्यादा यूट्यूब सब्सक्राइबर और 1.72 करोड़ इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स हैं .2025 तक, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है, जो उन्हें भारत के शीर्ष और सबसे अमीर YouTubers में से एक बनाती है. आशीष की कमाई का एक बड़ा हिस्सा यूट्यूब विज्ञापन राजस्व से आता है, जहां वह अपने बेहद सफल चैनल से प्रति माह 14 से 20 लाख रुपये कमाते हैं. ंइसके अलावा, वह ब्रांड एंडोर्समेंट, कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप और लाइव शो के जरिए पैसे कमाते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.