अशनीर ग्रोवर को मौनी रॉय की बिकिनी फोटो लाइक करना पड़ा था भारी, बीवी के डर से किया अनफॉलो

Ashneer Grover On Mouni Roy Pictures: अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में बताया कि एक बार उन्होंने टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की तस्वीर लाइक कर दी थी.

Published date india.com Updated: April 25, 2023 9:22 AM IST
अशनीर ग्रोवर को मौनी रॉय की बिकिनी फोटो लाइक करना पड़ा था भारी, बीवी के डर से किया अनफॉलो

Ashneer Grover On Mouni Roy Pictures: भारत पे के को फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर भले ही अब शॉर्क टैंक इंडिया का हिस्सा ना हो लेकिन फैंस आज भी उनके अंदाज को खुब पसंद करते हैं और आए दिन अशनीर ग्रोवर के इंटरव्यू और उनके कुछ मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. दरअसल अशनीर ग्रोवर आजकल कई सारे वीडियो साझा करते हैं और जमकर इंटरव्यू दे रहे हैं. इस कड़ी में अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में अपनी पत्नी माधुरी जैन के साथ एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल से मिले और इस दौरान दोनों ने कई सारे मुद्दों पर बात की है और इसी दौरान अशनीर ने बताया कि कैसे इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय की फोटोज लाइक करना उन्हें भारी पड़ गया था और इसकी वजह से उन्हें कई सारी एक्ट्रेस को अनफॉलो करना पड़ा था.

मौनी की बिकिनी फोटो पर मचा बवाल

अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल से बातचीत करते हुए अशनीर ने बताया, ‘मैं इंस्टाग्राम पर बहुत कम लोगों को फॉलो करता हूं, इनमें से मौनी भी एक थीं, जिन्हें मैं फॉलो करता था. एक दिन मौनी रॉय ने बिकिनी में अपनी एक फोटो डाली और मैंने उसे लाइक कर दिया.’ इस पर माधुरी जैन ने बीच में टोकते हुए कहा, ‘यह लाइक करना बनता था?’ इसके बाद अशनीर ने कहा, ‘मैं जब घर आया तो माधुरी गुस्से में बैठी थीं. मुझे पता ही नहीं कि मैंने क्या किया है? मैंने तो कुछ भी नहीं किया,फिर माधुरी ने गुस्से में बताया कि मौनी की फोटो बिकिनी में थीं, आपने क्यो लाइक की?’

दिशा पाटनी को करना पड़ा अनफॉलो

अशनीर की पत्नी माधुरी ने बताया कि वे मौनी रॉय की तस्वीर लाइक करने पर उनसे नाराज नहीं थीं. बल्कि मौनी बिकिनी में थी तो अशनीर ने क्यों लाइक किया? उन्होंने कहा आगे बताया कि इस बात के बाद उन्होंने कई सेलेब्स को अनफॉलो किया जिनमें सोनम बाजवा और दिशा पाटनी भी थे. बता दें, इस शो पर अशनीर ने ये भी बताया था कि उनकी माधुरी से कैसे मुलाकात हुई थी. अशनीर ने बताया था कि दिल्ली में कोचिंग के दौरान उनकी मुलाकात माधुरी से हुई थी. अब उनकी शादी को 17 साल बीत चुके हैं. अशनीर और माधुरी के दो बच्चे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.