Ashram 3 Part 2 Start chanting Baba Nirala is coming Bobby deol said Surrender yourself
एमएक्स प्लेयर ने अपने हिट शो ‘आश्रम’ के तीसरे सीज़न के दूसरे भाग का टीज़र जारी किया है. इस शो में बॉबी देओल दुबले-पतले भयानक बाबा निराला की भूमिका में हैं, जो अपने आश्रम की महिलाओं को अपना शिकार बनाता है. हालांकि लास्ट में उन्हें पकड़ लिया जाता है. नए टीज़र में दिखाया गया है कि बाबा निराला की नज़र नए शिकार पर है. लेकिन ये शिकार उनके लिए बहुत मुश्किल साबित होता है. बदले की साजिश रची जाती है और गोलियां चलाई जाती हैं क्योंकि खेल पहले से भी ज्यादा भयानक हो गया है. पिछले सीज़न में हमने देखा कि कैसे बाबा खुद का इस्तेमाल करते हैं और कोर्ट केस को पलट देते हैं. पहले पम्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. जब पम्मी जेल में थी तो अस्पताल में भर्ती उसकी मां की मृत्यु हो गई. बाबा निराला को पम्मी की स्थिति के बारे में पता चलता है और वह जेल में सत्संग का आयोजन करते हैं, जिससे उन्हें पम्मी से मिलने का मौका मिलता है. वो भी इस वक्त का कबसे इंतजार कर रही थी.
बाबा निराला डीआइजी को आदेश देता है कि उसके खिलाफ आरोप वापस लिया जाए और उसे आश्रम में वापस लाया जाए. पम्मी आश्रम लौट आती है लेकिन उसका स्वागत फीका पड़ जाता है और वह अलग-थलग पड़ जाती है. लेकिन पम्मी अब बदले की आग में जल रही है. पम्मी ने सबसे पहले सबको यह अहसास कराया कि वह अब पहले जैसी नहीं रही और पूरी तरह से बाबा की भक्ति में डूब गई. पम्मी…. भोपा को अपने प्यार में पागल कर देती है, जिससे भोपा और बाबा के बीच दरार पैदा हो जाती है.
ये थी आगे की कहानी
पम्मी की योजना से अनजान, बाबा ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ संबंध बनाए. वह नहीं जानता कि पम्मी ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली है. इन सबूतों के साथ वह भोपा की मदद से अदालत में एक वीडियो पेश करती है, जिससे साबित होता है कि बाबा नपुंसक नहीं है. अब, बाबा के पास अपनी बेगुनाही साबित करने का कोई ऑपशन नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.