Himanshi Khurana पर कई चीजें थोपते थे Asim Riaz, बिग बॉस कंटेस्टेंट ने खोले ब्रेकअप के राजHimanshi Khurana पर कई चीजें थोपते थे Asim Riaz, बिग बॉस कंटेस्टेंट ने खोले ब्रेकअप के राज

Asim Riaz-Himanshi Khurana Breakup: बिग बॉस 13 फेम अबू मलिक ने हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा किया है

Published date india.com Published: June 8, 2024 2:02 PM IST
Himanshi Khurana Asim Riaz
Bigg Boss 13 Couple Himanshi Khurana-Asim Riaz Announce Breakup Over Different Religious Beliefs

Asim Riaz-Himanshi Khurana Breakup: खतरों के खिलाड़ी 14 फेम आसिम रियाज इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, पिछले दिनों खबरें आई थी की वो सेट पर लड़ाई करके बाहर गए हैं और अब उनकी पर्सनल लाइफ और उनके पुराने रिश्तों के लकर फिर से बाजार गर्म हो गया है. दरअसल आसिम रियाज ने पिछले साल हिमांशी खुराना से ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था. आसिम और हिमांशी के फैंस इस खबर के बाद से काफी शॉक्ड हो गए थे. ऐसे में अब रिश्ते के टूटने की वजह के बारे में ‘बिग बॉस 13’ फेम अबू मलिक ने जो कुछ कहा है वो हैरान करने वाला है.

हिमांशी पर चीजें थोपते थे आसिम

हाल ही में, ‘टाइम्स नाउ’ के साथ अपने एक हालिया इंटरव्यू में ‘बिग बॉस 13’ फेम अबू मलिक ने बताया कि अपनी को-कंटेस्टेंट आरती सिंह की शादी में उन्होंने हिमांशी और आसिम के अलगाव के बारे में सुना और उनका कहना है कि आसिम हिमांशी पर बहुत कुछ थोपते थे कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं.अबू ने यह भी कहा कि हिमांशी अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं. यही कारण रहा होगा कि उनका रिश्ता टूट गया.

धर्म नहीं था ब्रेकअप का कारण

अबू ने आगे कहा कि ‘आसिम एक अच्छा इंसान है, लेकिन वह चाहता है कि हर कोई उसके लिए मौजूद रहे जैसे कि उन पर उसका कुछ बकाया हो. सिंगर ने आगे कहा कि हमारी इंडस्ट्री के लोगों को तब तक डेट नहीं करना चाहिए जब तक वे एक-दूसरे को स्वीकार करने के लिए तैयार न हों. उन्होंने कहा कि धर्म एक और मुद्दा हो सकता है, लेकिन ये एकमात्र कारण नहीं होगा.’

आसिम-हिमांशी ने ब्रेकअप पर क्या कहा था

हिमांशी ने आगे लिखा था- ‘हम अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हुए, अपनी अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से अपने प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं. हमारे मन में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है.’ वहीं आसिम ने भी ब्रेकअप के पीछे धर्म अलग होने का ही एक कारण बताया था. आपको बता दें फैंस उन्हें ‘Asimanshi’ के नाम से रेफर करते थे. दोनों की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल होते थे. दोनों के प्यार की जर्नी ‘बिग बॉस 13’ से शुरू हुई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.