राहुल-अथ‍ि‍या की शादी: अथ‍ि‍या शेट्टी ने फ्लॉन्ट किया डायमंड रिंग, इस डिजाइनर ने बनाया ब्राइडल आउटफिट

Kl Rahul Athiya Shetty Wedding: काफी समय तक एक-दूसरे को डेटिंग करने के बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी कर ली है.

Published date india.com Updated: January 24, 2023 8:25 AM IST
Athiya Shetty-KL Rahul pose romantically for the paps after their wedding (Photo: Viral Bhayani)
अथिया के कलीरे

Kl Rahul Athiya Shetty Wedding:  काफी समय तक एक-दूसरे को डेटिंग करने के बाद आखिरकार एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं. सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में दोनों शादी के बंधन में बंधे. इस शादी में दोनों ने डिजाइनर अनामिक खन्ना के बनाए खूबसूरत आउट्फिट्स को पहना था. दरअसल, काफी लंबे इंतजार के बाद अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी से खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में पीच कलर के चिकनकारी लहंगे में अथिया खूबसूरत लग रही थीं.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के वेडिंग आउटफिट की बात करें, शादी के लिए अथिया ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक हैवी एम्बेलिश्ड पीच कलर का लहंगा चुना था. इन तस्वीरों में पीच कलर के चिकनकारी लहंगे में अथिया खूबसूरत लग रही थीं. आउटफिट में थ्रेड और पर्ल-वर्क था, उनके लुक को पोल्की और पर्ल नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से सजाया गया था. पिंक डेवी और शीन मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था. वहीं केएल राहुल ने शादी पर वाइफ अथिया से मैच करती पेस्टल पिंक शेरवानी पहनी थी.


पल जब पैपराज के सामने पहुंचा तो इस दौरान एक्ट्रेस की डायमंड इंगेजमेंट रिंग पर हर किसी की नजर पड़ी, जो काफी चमक रही थी. इसके साथ ही अथिया ने लिखा है, ‘आपके प्रकाश में, मैं प्यार करना सीखती हूं … आज, हमारे सबसे प्रियजनों के साथ, हमने उस घर में शादी की, जिसने हमें बहुत खुशी और शांति दी है. कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ हम इस यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं’. शादी के बाद पैपराजी को मिठाई बांटने के लिए पहुंचे दुल्हन के पापा सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ एक अंतरंग शादी समारोह की मेजबानी की है. इसके साथ ही पैपराजी से बातचीत के दौरान अहान शेट्टी ने खुलासा किया कि केएल राहुल हमेशा एक भाई की तरह रहे हैं, वह बहुत खुश हैं कि अब वह परिवार का हिस्सा हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.