Rahul-Athiya Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल के शादी की तैयारियां शुरू, सजा क्रिकेटर का घर

Kl Rahul- Athiya Shetty Wedding: शादी की खबरों के बीच अब केएल राहुल के घर का एक वीडियो सामने आया है.

Published date india.com Updated: January 18, 2023 7:42 AM IST
Rahul-Athiya Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल के शादी की तैयारियां शुरू, सजा क्रिकेटर का घर

Kl Rahul- Athiya Shetty Wedding: के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी तक इस कपल और शेट्टी परिवार की ओर से कोई पुष्टी नहीं की गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो केएल राहुल की बिल्डिंग का है. पैपराजी अकाउंट ने के एल राहुल के घर के बाहर का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में घर के बाहर लाइटिंग नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादी की तैयारियां सुनील शेट्टी के घर पर ही होगी .ऐसे में ये वीडियो देखकर साफ है कि दोनों प्यारे से कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल अब शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तैयार हैं और दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. दोनों की शादी की खबरें बॉलीवुड गलियारों में आम हैं और अब सोशल मीडिया के जरिए कुछ ऐसा सामने आया है, जिसे देख कपल के फैंस खुशी से झूम उठे हैं. दरअसल, इंस्टाग्राम के एक पैपराजी अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो केएल राहुल के घर के बाहर की है. ऐसे में अब केएल राहुल के घर की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें उनके घर की बिल्डिंग लाइट्स से सजी हुई दिख रही है.

इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा- बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने घर पर राहुल की शादी की तैयारी शुरू हो गई है. हालांकि सुरक्षा गार्ड ने कहा कि 13वीं मंजिल पर एक और शादी है. इस वीडियो के सामने आने के बाद ये तो साफ है कि जल्द ही अथिया और राहुल की शादी की शहनाई गूंजने वाली है. शादी की बात करें तो खबर है कि कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर होगी. खबरों के मुताबिक, अथ‍िया और केएल राहुल की शादी का जश्न तीन दिन चलने वाला है. शादी इसी महीने 23 जनवरी को होगी. 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच शादी की सभी रस्में होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.