अटारी सीमा पर 'सरबजीत' की शूटिंग को हरी झंडी

अभिनेत्री ऐश्वर्य राय और रणदीप हुड्डा को आगामी फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग पाकिस्तान से लगती अटारी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर करने की अनुमति मिल गई है

Published: February 28, 2016, 12:24 PM IST

अभिनेत्री ऐश्वर्य राय और रणदीप हुड्डा को आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग पाकिस्तान से लगती अटारी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर करने की अनुमति मिल गई है। बताया जाता है कि ऐश्वर्य ने उमंग कुमार निर्देशित फिल्म की शूटिंग अटारी सीमा पर किए जाने की स्वीकृति को लेकर सरकारी अधिकारियों से अनुरोध किया था।यहाँ भी पढ़े:भरी महफ़िल में अमिताभ बच्चन के सामने ऐश्वर्या राय ने रेखा को कह दिया ‘माँ’

यह फिल्म भारतीय किसान सरबजीत सिंह पर आधारित है, जिसे पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी का दोषी ठहराया गया था और मौत की सजा सुनाई गई थी।इस फिल्म में सरबजीत का किरदार रणदीप निभा रहे हैं और ऐश्वर्य उनकी बहन दलबीर कौर के किरदार में हैं।

एक सूत्र ने बताया, “यह मामला अंतिम चरण में आने तक फंस गया था और इसके बाद ऐश्वर्य से इस मामले में मदद ली गई। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य मुख्य अधिकारियों से अनुरोध किया, जिसके बाद अधिकारियों ने शूटिंग के लिए मंजूरी दे दी।”अटारी में शूटिंग के बाद दो दिन की शूटिंग दिल्ली में होगी और फिर फिल्म के दृश्य मुंबई में फिल्माए जाएंगे। फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.