Atul Kulkarni Birthday: 10वीं क्लास से एक्टिंग कर रहे हैं अतुल, ‘चांदनी बार’ ने बनाया पॉपुलर

Atul Kulkarni Birthday Special: अतुल कुलकर्णी ने हिंदी, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगू भाषा में फिल्में करने वाले शानदार एक्टर हैं.

Updated: September 10, 2024, 12:00 PM IST

Atul Kulkarni Birthday: अतुल कुलकर्णी बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जिनकी गिनती बेहतरीन एक्टर्स के रूप में होती है. जिनकी काबिलियत ही उनकी पहचान है. इनका जन्म आज ही के दिन 10 सितंबर साल 1965 को कर्नाटक में हुआ था. एक्टर ने करियर में वह कई शानदार किरदार निभाए हैं और उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और अंग्रेजी फिल्मों में भी अपनी कला का जलवा दिखाया है. आज अतुल के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बर्थडे स्पेशल में उनके जीवन से जुड़ी कुछ जरुरी बातें बताने जा रहे हैं.

इस तरह शुरू हुआ एक्टिंग का सफर

अतुल कुलकर्णी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कर्नाटक से की है, जब वह दसवीं क्लास में थे तो पहली बार उन्होंने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया था. इसके बाद वह कॉलेज के दिनों में थिएटर से जुड़ गए और एक्टिंग की खूबियां सीखी और इसके बाद उन्होंने 1995 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा किया और एक्टर बनने का अपने सपना को पूरा करते हुए 1997 में पहली कन्नड़ फिल्म ‘भूमि गीता’ से डेब्यू किया. इसके बाद वह 2000 में फिल्म ‘हे राम’ में नजर आए.

अपने कला से जीता लोगों का दिल

हालांकि, उनकी किस्मत साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘चांदनी बार’ ने चमकाई. बता दें कि ‘चांदनी बार’ और ‘हे राम’ के लिए अतुल कुलकर्णी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद उन्होंने ‘रंग दे बसंती’, ‘पेज 3’, ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’, ‘दिल्ली 6’, ‘द गाजी अटैक’, ‘ए थर्सडे’ सहित अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया. वहीं, विलेन बनकर भी उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई.

वेब सीरीज में भी नजर आये

फिल्मों में सफल होने के साथ ही अतुल ने 2018 में ‘द टेस्ट केस’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया. इसके बाद वह ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’, ‘बंदिश बैंडिट्स’, ‘रुद्राः द इज ऑफ डार्कनेस’ सहित कई सीरीज में नजर आए. वहीं, साल 2022 में स्क्रीनराइटर के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा रिलीज’ हुई थी, जिसमें आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. हालांकि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल रही थी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.