Avatar 3 First Look Dangerous villain Varang will enter this film made in 21,56,28,58,750 first look release
Avatar: Fire and Ash: जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ में नए खलनायक वरांग की एंट्री हो गई है, जिसका किरदार अभिनेत्री ऊना चैपलिन निभाएंगी. यह फिल्म 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई 2025 को ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा.
फिल्म के बारे में खास बातें
– रिलीज तारीख: 19 दिसंबर 2025
– नए खलनायक: वरांग, जिसका किरदार ऊना चैपलिन निभाएंगी
– फिल्म का निर्देशन: जेम्स कैमरून
– फिल्म की कहानी: फिल्म की कहानी पेंडोरा की दुनिया में होगी, जहां जेक और नेतिरी का सामना ऐश और पीपल से होगा
– भाषाएं: फिल्म 6 भाषाओं – अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हो
बता दें, इस फिल्म के साथ दर्शकों को एक बार फिर पैंडोरा की जादुई दुनिया में खो जाने का मौका मिलेगा. इस बार कहानी में एक नया खलनायक ‘वरांग’ की एंट्री हुई है, जिसका किरदार अभिनेत्री ऊना चैपलिन निभाएंगी.
ऊना स्पेनिश-स्विस-ब्रिटिश अभिनेत्री हैं. फिल्म में वह मंगक्वान कबीले को लीड करती नजर आएंगी. उनका किरदार फिल्म की कहानी में कई नई चुनौतियां लेकर आएगा.
फिल्म के मेकर्स ने वरांग का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया. इस पोस्टर में ऊना चैपलिन के किरदार का चेहरा आधा दिख रहा है. बैकग्राउंड में चिंगारी नजर आ रही है.
Add India.com as a Preferred Source
इस पोस्ट के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘अवतार: फायर एंड एश में वरांग से मिलिए. आप भी उन लोगों में शामिल हो जाइए जो इस वीकेंड पर ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के साथ ‘अवतार 3’ का ट्रेलर भी देख सकते हैं. इस पोस्ट ने दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ा दिया है. फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
Meet Varang in Avatar: Fire and Ash.
Be among the first to watch the trailer, exclusively in theaters this weekend with The Fantastic Four: First Steps. pic.twitter.com/MZi0jhBCI5
एक फैन ने लिखा, “आइकॉनिक अवतार वरांग, उसकी आंखों में बदले की आग है.”
वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “अवतार का यूनिवर्स मजेदार होता जा रहा है.”
अन्य फैन ने लिखा, “किंग का स्वागत करो.”
इस तीसरे पार्ट में सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना और सिगोर्नी वीवर जैसे लोकप्रिय कलाकार वापस लौट रहे हैं.
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ फिल्म की कहानी उसी जगह से शुरू होती है, जहां ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ खत्म हुई थी. इस बार सैम वर्थिंगटन और जो सलदाना अपने ही समुदाय के अंदर की समस्याओं से जूझते हुए नजर आएंगे.
‘अवतार’ और ‘द वे ऑफ वाटर’ दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की. अब सभी की निगाहें ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ पर लगी हैं कि क्या यह फिल्म भी इतनी बड़ी सफलता हासिल कर पाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.