‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ का सीक्वल ‘एवेंजर्स4’ अधिक चौंकानेवाली होगा: क्रिस हेम्सवर्थ

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स’ (एमसीयू) के सुपरहीरो ‘थोर’ ने कहा कि वह दोनों फिल्मों की कहानी पढ़ने के बाद भौंचक्के रह गए थे.

Published date india.com Published: June 4, 2018 3:18 PM IST
‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ का सीक्वल ‘एवेंजर्स4’ अधिक चौंकानेवाली होगा: क्रिस हेम्सवर्थ
नये अवतार में एवेंजर्स की वापसी

लंदन: अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ उर्फ ‘थोर’ का कहना है कि ‘एवेंजर्स : इन्फिनिटी  वॉर’ का सीक्वल  ‘एवेंजर्स 4’ दर्शकों के लिए कहीं अधिक चौंकानेवाला होगा. ‘मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स’ (एमसीयू) के सुपरहीरो ‘थोर’ ने कहा कि वह दोनों फिल्मों की कहानी पढ़ने के बाद भौंचक्के रह गए थे.

पत्रिका ‘स्क्वायर’ को दिए साक्षात्कार में हेम्सवर्थ ने कहा, ‘‘अगर आप इन्फिनिटी वॉर से चौंक गए थे तो मुझे लगता है कि (कई अन्य कारणों के चलते) इसका दूसरा भाग और भी चौंकानेवाला होगा.’’ उन्होंने कहा कि दोनों की कहानी पढ़ने के बाद मैं भौंचक्का रह गया था. कैसे वे कई सारे किरदारों को गुप्त रख पाते हैं लेकिन इन सबके बावजूद सब किरदारों को उनके अलग दृश्य एवं क्षण भी दिए गए हैं. अभिनेता ने कहा कि ‘ एवेंजर्स 4’ को लेकर वह अधिक उत्साहित हैं. फिल्म तीन मई 2019 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.