Dream Girl 2 Poster: 'ड्रीम गर्ल 2' के नए पोस्टर ने लगाया ट्रैफिक जाम, देखें आशिकों की लाइन

Dream Girl 2 New Poster: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर आज आएगा.

Published date india.com Updated: August 1, 2023 2:29 PM IST
Dream Girl 2 Poster: 'ड्रीम गर्ल 2' के नए पोस्टर ने लगाया ट्रैफिक जाम, देखें आशिकों की लाइन

Dream Girl 2 New Poster: एक्टर आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने एक बार फिर अपने बेहद अट्रैक्टिव नए पोस्टर की रिलीज के साथ फैंस का दिल खुश कर दिया है. आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के ट्रेलर रिलीज का एलान किया था. अब 1 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है.वहीं ड्रीम गर्ल 2 के ट्रेलर से पहले आयुष्मान खुराना ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है और अपना लुक रिवील किया है. नए पोस्टर में एक्ट्रेस अनन्या पांडे को परी के लुक में दिखाया गया है. फिल्म के नए पोस्टर में लीड रोल एक्टर आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद कयास लगया जा रहा है कि दोनों की जोड़ी एलिगेंस और चार्म के साथ अपनी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री से दर्शकों को दिवाना बनाने वाली है. पोस्टर में अनन्या पांडे के लुक्स और क्यूट अदाओं ने फैंस की एक्ससाइटमेंट को और बढ़ा दी है. साथ ही फिल्म के रिलीज होने का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं .

दोनों स्टार्स ने दिखाई ‘ड्रीम गर्ल 2’ की झलक

अनन्या-आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है. वहीं दोनों स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर नए पोस्टर को शेयर करके फिल्म की कहानी की एक झलक फैंस को दिख दी है. पोस्टर में एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना के बीच की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री साफ दिखाई दे रही है. एक्टर आयुष्मान खुराना पोस्टर में अनन्या पांडे के ओपोजिट कैरेक्टर नॉटी और फनी अंदाज में कॉम्पलिमेंट देते नजर आ रहे हैं. पोस्टर को देखने के बीच फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में एक्ससाइटमेंट बढ़ गई है.

कब रिलीज होगी फिल्म

नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज को लेकर बात करें तो थिएटर्स में ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है. ‘ड्रीम गर्ल 2’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें ऑडियंस को रोमांस, कॉमेडी से भरपूर रोमांचक स्टोरी देखने को मिलेगी. एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित इस फिल्म से प्यार, हंसी और सरप्राइजेस की इस रोलरकोस्टर राइड के लिए तैयार रहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.