By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ayushmann Khurrana Gave Gift To His Fans On Eid Have You Seen The New Video Of Dream Girl 2
Dream Girl 2 : आयुष्मान खुराना ने अपने फैंस को दी 'ईदी', आपने देखा क्या 'ड्रीम गर्ल 2' का नया Video?
Dream Girl 2 Video : फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.
Dream Girl 2 Video : बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने ईद के मौके पर अपने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है. एक्टर की कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट में है, इसे देखते हुए आयुष्मान ने 22 अप्रैल को नया प्रमोशनल वीडियो जारी किया. सोशल मीडिया पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ के वीडियो को देखते ही फैंस ने उसे शेयर करना शुरू कर दिया. इंटरनेट पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ‘ड्रीम गर्ल 2’ में एक बार फिर आयुष्मान खुराना ‘पूजा’ बनकर सिंगल आशिकों के दिलों पर छूरियां चलाएंगी. फिल्म की रिलीज के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
अपकमिंग आयुष्मान खुराना-स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का नया प्रमोशनल वीडियो जारी किया गया है. वीडियो में, आयुष्मान खुराना के किरदार ‘पूजा’ और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बीच बात होती नजर आ रही है. हालांकि, सलमान की सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है, वह दिखाई नहीं दे रहे हैं. भाईजान और पूजा के बीच रोमांटिक बातचीत हो रही है. फोन पर भाईजान पूजा के चेहरे की झलक दिखाने को कहते हैं. जैसे ही पूजा भाईजान के साथ वीडियो कॉल पर आती है, कमरे की लाइट चली जाती है. फैंस भाईजान और पूजा का चेहरा देखने से चूक जाते हैं.
यह तीसरा प्रमोशनल वीडियो है, पिछले वीडियो में पठान और रॉकस्टार थे. फिल्म, जो खुराना की 2019 की हिट ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है, में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित, ‘ड्रीम गर्ल 2’ राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है, और 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें