'पूजा' को देखने के लिए बढ़ी लोगों की बेसब्री, लेकिन 'ड्रीम गर्ल' की मुंह दिखाई में आ गया ये पंगा?

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के फैन्स इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है और हाल में पूजा की एक झलक देखने के बाद उनकी ये बेकरारी काफी बढ़ भी गई.

Published date india.com Published: April 24, 2023 10:18 AM IST
Ayushmann Khurrana starrer Dream Girl 2 new release date 25 august fans eagerly waiting
Ayushmann Khurrana starrer Dream Girl 2

बहुप्रतीक्षित फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के फैन्स इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है और हाल में पूजा की एक झलक देखने के बाद उनकी ये बेकरारी काफी बढ़ भी गई, जिनके लिए फिल्म का और इंतजार कर पाना थोड़ा मुशकिल हो गया है. अब उनका ये इंतजार थोड़ा सा और लंबा होने वाला है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट बदल कर 25 अगस्त, 2023 कर दी गई है. इस देरी की वजह कथित तौर पर फिल्म के वीएफएक्स वर्क को बताया जा रहा है. दरअसल ड्रीम गर्ल 2 में वीएफएक्स वर्क बहुत अहम है, क्योंकि फिल्म में पूजा और करम की भूमिका आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं. ऐसे में टीम यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है कि वह पूजा के रूप में सहज और कन्विंसिंग दिखें.

इस के बारे में बात करते हुए बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की जॉइंट मैनेजर डायरेक्टर -एकता आर कपूर ने कहा, “हम चाहते हैं कि आयुष्मान खुराना का किरदार ड्रीम गर्ल 2 में पूजा के रूप में बिल्कुल परफेक्ट दिखें, और इसलिए हम फेस के लिए वीएफएक्स वर्क को परफेक्ट तरीके से करने के लिए थोड़ा और समय ले रहे हैं. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे दर्शक फिल्म देखते समय जितना हो सके उतना बेस्ट अनुभव करें. ड्रीम गर्ल 2 के लिए वीएफएक्स वर्क फिल्म का एक जरूरी हिस्सा है, और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अपने दर्शकों को हाई क्वालिटी प्रोडक्ट डिलीवर करें.”

ये फिल्म धमाकेदार कॉमेडी होने का वादा करती है जो दर्शकों को हंसा हंसाकर लोट-पोट कर देगी. वहीं फिल्म की नई रिलीज डेट और फिल्म के निर्माण की प्रत्याशा के साथ ओरिजिनल ड्रीम गर्ल के फैन्स ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हम यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते कि एकता आर कपूर ने इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल के साथ हमारे लिए क्या रखा है.

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं. राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित, बालाजी टेलीफिल्म्स की ड्रीम गर्ल 2 एक मजेदार फिल्म होने का वादा करती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.