By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ayushmann Khurranas Career Journey Has Been Full Of Struggle Used To Sing In Train Coaches
कभी ट्रेन के डिब्बों में गाया करते थे आयुष्मान खुराना, दिलचस्प है 'ड्रीम गर्ल' की करियर जर्नी
Ayushmann Khurrana Career: आयुष्मान खुराना ने इंडियन आइडल 2 में हिस्सा लिया था लेकिन अपनी सिंगिंग से जजेज को इंप्रेस नहीं कर पाए और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा.
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के ट्रेलर और एक्टर के अलग-अलग लुक्स को भरपूर प्यार मिला है. आयुष्मान ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई. आयुष्मान की फिल्में हमेशा अच्छे सब्जेक्ट पर आधारित होती हैं. आयुष्मान खुराना के फैंस उनके लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा एक्ससाइटेड रहते हैं क्योंकि आयुष्मान खुराना उन स्टार्स में गिने जाते हैं जिनके बारे में पढ़ने और लिखने के लिए बहुत कुछ है. एक्टर अपने लाइफ में कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिससे काफी कुछ सिखने को मिलता है. इसीलिए उनके लाइफ के उन बातों को शेयर करेंगे जो उनके फैंस को सुनने के बाद हैरान कर देगा. आज आयुष्मान खुराना के शुरूआती करियर के बारे में बताएंगे.
ऐसे किया था करियर की शुरुआत
एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत ग्रेजुएशन के बाद से किया था. उन्होंने पत्रकारिता से ग्रेजुएशन करने के बाद Big FM दिल्ली में RJ का काम शुरू किया था. उसके बाद उन्होंने फेमस रियलिटी शो रोडीज में पार्टिसिपेट किया और शो का विनर बनकर बहार आये. जिसके बाद से आयुष्मान बिना रुके अपनी किस्मत आजमाने लगे. उन्होंने इंडियन आइडल 2 में हिस्सा लिया था लेकिन अपनी सिंगिंग से जजेज को इंप्रेस नहीं कर पाए और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. फिर उन्होंने धीरे-धीरे एंकरिंग करियर में हाथ आजमाया और कुछ रियलिटी शोज होस्ट करने लिए जिसके बाद आखिरी में उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2012 में उन्हें रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘विकी डोनर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला.
ट्रेन में जाकर गाया-बजाया करते थे
एक्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू करने के साथ ही ऑडियंस का दिल जीत लिया और ये उनके सक्सेसफुल करियर की और पहला कदम था. जिसके बाद वो बरेली की बर्फी, बधाई हो, अंधाधुन और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों के जरिए अपनी एक्टिंग स्किल को साबित किया. आयुष्मान ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि कॉलेज के समय में वो दिल्ली से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में अपने दोस्तों के साथ हर एक डिब्बे मे जाकर गाया-बजाया करते थे.उससे जो पैसे मिलते थे,उसे वह जमा कर लेते थे. एक बार तो उन्हीं पैसों से वो दोस्तों संग गोवा घूमने गए थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें