'बाहुबली 2' ने रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'सुल्तान' की कमाई का रिकॉर्ड

सुपरस्टार रजनीकांत की 'कबाली' की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया 'बाहुबली 2' ने

Published date india.com Published: August 11, 2016 6:44 PM IST
Baahubali 2 breaks the record of sultan’s collection before release|  'बाहुबली 2' ने रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'सुल्तान' की  कमाई का रिकॉर्ड

प्रभास स्टारर फिल्म बाहुबली ने देश और दुनिया में खूब कमाई करते हुए साल 2015 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी। अब प्रभास और बाहुबली के फैन्स को बाहुबली 2 यानी की बाहुबली द कन्क्लुजन का इंतज़ार है। बाहुबली द कन्क्लूजन  अगले साल रिलीज़ होनेवाली है। लेकिन रिलीज़ से पहले ही बाहुबली ने कमाई में रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है।

प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने रिलीज़ से पहले ही करीब 350 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह भी अपने आप में एक बेहद बड़ा रिकॉर्ड है। दरअसल बाहुबली 2 को यह कमाई रिलीज़ से पहले होनेवाली डील के ज़रिए हुई है। हाल ही में खबर आई थी की  बाहुबली 2 के तमिलनाडु में फिल्म के अधिकार करीब 45 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं।यह भी पढ़ें: LEAKED!!! प्रभास की ‘बाहुबली’ 2 की कॉन्सेप्ट फ़ोटोज़ हुईं LEAK, जानिए ‘बाहुबली 2’ के विशाल सेट के बारे में और देखिए शानदार तस्वीरें..

अभी बाहुबली 2 फिल्म के आंध्रा और तेलंगाना और कर्नाटक में अधिकार अभी बेचे जाने हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म को इससे कम से कम 100 करोड़ की कमाई होगी। साथ ही बाहुबली 2 के हिंदी राइट्स भी 120 करोड़ रूपए तक बिकने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा फिल्म के थिएटर के अधिकार 10.50 करोड़ रूपए में बीके हैं। हालाँकि देखा जाए तो सुपरस्टार रजनीकांत को इसी बात के लिए महज़ 7 करोड़ के करीब रकम मिली थी।यह भी पढें:OMG!!!! सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत ने ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के लिए वो कहा जो उन्होंने आज तक बॉलीवुड की किसी भी हस्ती के लिए नहीं कहा, आप भी जानिए रजनीकांत ने क्या कहा ‘अक्की’ के लिए..

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ओवरसीज में बाहुबली 2 फिल्म के अधिकार 52 करोड़ रुपए में बेचे जाएंगे। बाहुबली 2 को मिलनेवाले इस मुनाफ़े से इसकी रिलीज़ से पहले ही करीब 350 करोड़ की कमाई हो जाने की बात की जा रही है। गर इसमें इज़ाफ़ा होता है तो यह कमाई और भी बढ़ सकती है। यह भी पढ़ें:OOPS!!! हॉट आलिया भट्ट ने ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के लिए पानी में लगा दी आग.. देखिए आलिया का सेक्सी रेनडांस वीडियो

बता दें की बाहुबली 2 यानी की बाहुबली द कन्क्लूजन में प्रभास, राणा दग्गुबती, सत्यराज, रमय्या,अनुष्का शेट्टी, तमन्ना जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को एस एस राजामौली ने निर्देशित किया है। बाहुबली 2 28 अप्रैल 2017 को रेलीस होनेवाली है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.