'बाहुबली' 2 के सेट की शानदार तस्वीरें हुईं लीक , देखिए एक से बढ़कर एक फ़ोटोज़

'बाहुबली 2' के आर्ट डायरेक्टर साबू के मुताबिक़ यह फिल्म उनके लिए अब तक की सबसे बड़ी चैलेंजिंग फिल्म है।

Published date india.com Updated: August 5, 2016 7:09 PM IST
Baahubali 2 concept photo leaked, See Superb photo of set | 'बाहुबली' 2 के सेट की शानदार तस्वीरें हुईं लीक , देखिए एक से बढ़कर एक फ़ोटोज़

‘बाहुबली’ की अपार सफ़लता के बाद अब फैन्स ‘बाहुबली 2’ बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिर्ल्मेकर्स के मुताबिक ‘बाहुबली’ जितनी रोमांचक फिल्म थी उससे कई गुना ज़्यादा ‘बाहुबली 2′ को दिलचस्प बनाने की कोशिश की जा रही है। ”बाहुबली 2’ की शूटिंग जारी है इसी बीच सेट की बेहतरीन तस्वीरें लीक हो गई हैं। इस तस्वीरों को देखकर ‘बाहुबली 2’ की भव्यता ज़ाहिर होती है।

भव्यता के अलावा ‘बाहुबली 2’ की कॉन्सेप्ट भी इन तस्वीरों के ज़रिए ज़ाहिर होती है। सबसे पहले बता दें की फिल्म के सेट को तैयार करने के लिए करीब 500 लोग कार्यरत हैं। ‘बाहुबली 2’ के आर्ट डायरेक्टर साबू के मुताबिक़ यह फिल्म उनके लिए अब तक की सबसे बड़ी चैलेंजिंग फिल्म है। युद्ध, जंगल, जानवरों के विशाल दृश्य दिखाना इतना आसान नहीं होता है।यह भी पढ़ें:SHOCKING!!! फिर टल गई ‘बाहुबली 2’ की रिलीज़ डेट, अब इस डेट पर रिलीज़ होगी ‘बाहुबली: द कनक्ल्यूजन’…

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बाहुबली  के लिए साबू ने सांपो, घोड़ों और हाथियों के लिए कम कर रहे हैं। युद्ध में असली घोड़े दिखाना इतना आसान नहीं होता है। यही वजह है साबू ने ऐसे नकली घोड़े बनाए हैं जिसे देखकर किसी को नहीं लगेगा की यह नकली हैं। यह भी पढ़ें: OMG!!! क्या आप जानते हैं इस तस्वीर में ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के साथ जो क्यूट सा लड़का है, वो कौन है? असलियत जानकर यक़ीनन चौंक जाएंगे आप..

साबू ने इसके अलावा  पोशाक और हथियार और वॉर के लिए भुजाओं पर भी काम किया है और वॉर्ड सीक्वेंस के लिए इंसानों की डमी और जानवर बनाने के लिए हमने फ्लेक्सी फोम का इस्तेमाल किया।यह भी पढें:WOW!!! ऐश्वर्या-अभिषेक ने दुबई में ख़रीदा शानदार ‘सपनों का राजमहल’, ऐश्वर्या से भी खूबसूरत है उनका राजमहल, तस्वीरें देखकर दंग हो जाएंगे आप..

साबू ने यह भी बताया की पिछली फिल्म में प्रभास ने जो शिवलिंग बनाया उठाया था वो इंटीग्रेटेड रबर फोम का बना हुआ था।यह भी पढ़ें: Baar Baar Dekho!!!! ‘बार बार देखो’ के ट्रेलर में देखिए कैटरीना कैफ़ का बेहद हॉट एंड सेक्सी अवतार..

साबू ने ऐसे 5 शिवलिंग बनाए थे। इसके अलावा फिल्म के दोनों पार्ट्स में हमने 3D प्रिंटिंग का इस्तेमाल किया है।

साथ ही बारकार्बन फाइबर को यूज किया। यह वह मटेरियल होता है, जिससे हेलिकॉप्टर की की ब्लेड्स बनाई जाती हैं।

साबू के मुताबिक़ निर्देशक एस एस राजामौली से उन्होंने हर दृश्य को बेहतर बनाने एकलिए चर्चा की है।

प्रभास, राणा दग्गुबती, सत्यराज,रमैया, अनुष्का शेट्टी की फ़िल्म ‘बाहुबली 2’ अगले साल 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। (फ़ोटो क्रेडिट-Beep, youtube)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.