पिछले साल कमाई के मामले में कई बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर दमदार कमाई करनेवाली फिल्म बाहुबली- द बिगिनिंग’ का दूसरा भाग, यानी कि बाहुबली 2 की रिलीज़ की तारीख तय हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल 2017 में 14 अप्रैल को रिलीज़ होगी। राजामौली की बाहुबली 2 अगले साल फिर से बड़े परदे पर धमाका करने के लिए तैयार हो चुकी है और अब इसकी रिलीजिंग डेट के बारे में अनाउंसमेंट करके फिल्म निर्माता ने दर्शकों में खलबली मचा दी है। इस फिल्म ने जहाँ फिल्म जगत में कई रिकॉर्ड बनाए, वहीं दर्शकों को लुभाने में भी ये कामयाब रही।
कुछ समय पहले ही फिल्म निर्माता की ओर से ये खबर आई थी कि ‘बाहुबली 2’ 2016 में रिलीज़ नहीं होगी। जिसके बाद दर्शकों को ज़रूर निराशा हुई होगी, पर अब दर्शकों को इसकी ऑफिशियल रिलीजिंग डेट को लेकर ख़ुशी हुई होगी। बाहुबली 2 के इस साल रिलीज़ न होने के पीछे ये कारण बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग साल 2015 के अंत तक पूरी नहीं हुई थी। जिसके बाद उसके VFX पर भी टीम बाहुबली को काम करना था। यही कारण था कि इस फिल्म को 2016 में रिलीज़ नहीं किया जा सका। बता दें कि बाहुबली- द बिगिनिंग ने दुनिया भर में करीब 600 करोड़ की कमाई की थी।
बाहुबली के पहले भाग के बाद दर्शकों के सामने कई राज़ हैं, जिनके जवाब पाने के लिए लोग बेसब्री से इस फिल्म के दूसरे भाग का इंतज़ार कर रहे हैं। अब बाहुबली के दूसरे भाग में इस रहस्य से भी पर्दा उठ जाएगा कि कटप्पा ने आखिर बाहुबली को क्यों मारा? इसके साथ-साथ लोग ये भी देखने के लिए उतावले हो रहे हैं कि बाहुबली का बेटा किस तरह अपने पिता की मौत का बदला लेता है। अब जल्द ही बाहुबली का दूसरा भाग भी रिलीज़ के लिए तैयार हो रहा है, जिसकी कमाई भी इसके पहले भाग की तरह ही रिकॉर्ड तोड़ हो सकती है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.