शानदार भारतीय फिल्म बाहुबली की अपार सफलता के बाद अब फैन्स को बाहुबली 2 का बेसब्री से इंतजार है। बाहुबली 2 यानी ‘बाहुबली: द कनक्ल्यूजन’की रिलीज़ डेट बताई गई थी की यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज़ होगी लेकिन अब फैन्स को बाहुबली के दुसरे पार्ट के लिए और ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ेगा।
क्योंकि फिर एक बार बाहुबली 2 की रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है। फिल्म मेकर करण जोहर ने अब बताया है की ‘बाहुबली: द कनक्ल्यूजन’28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ होगी। करण जौहर ने ट्वीट पर इसकी घोषणा कर दी है। जिससे फैन्स को निराशा हो सकती है। लेकिन बताया जा रहा है की बताया जा रहा है कि प्रभास ने सीक्वल के लिए अपना काफी वजन बढ़ाया है। ‘बाहुबली 2’ में वह पहले से भी ज्यादा तगड़े नजर आएंगे।यह भी पढ़ें: LEAKED!!! प्रभास की ‘बाहुबली’ 2 की कॉन्सेप्ट फ़ोटोज़ हुईं LEAK, जानिए ‘बाहुबली 2’ के विशाल सेट के बारे में और देखिए शानदार तस्वीरें..
बाहुबली की रिलीज़ डेट आगे बढ़ने की वजह फिल्म की शूटिंग पूरी ना होना बताया जा रहा है। अभी फिल्म के कुछ अहम सीन शूट करना बाकी हैं। बता दें की बाहुबली के दुसरे हिस्से ने रिलीज़ से पहले ही कमाई करना शुरू कर दिया है। तमिलनाडु के थिएटर राइट्स 45 करोड़ रुपये में बिक गए हैं।यह भी पढ़ें:हे भगवान!!! सलमान खान अक्षय कुमार के ज़रिए ऋतिक रोशन से बदला ले रहे हैं, ऋतिक की उस हरकत को आज तक नहीं भुला पाए सलमान..
बाहुबली फिल्म ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 600 करोड़ कम लिए थे। इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका में हैं। तो एस एस राजामौली ने इसका निर्देशन किया है। खैर अब एक बात तो पक्की है, 28 अप्रैल को आखिरकार पता चल ही जाएगा की आख़िर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.