By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 3 Audiences Are Liking The Akshay Kumar And Tiger Shroff Starrer Film
Bade Miyan Chote Miyan box office collection : 'बड़े मियां छोटे मियां' का जलवा बरकरार, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन
एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने तीन दिनों में भारत में कुल लगभग 31.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.
Bade Miyan Chote Miyan Collection : अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां, छोटे मियां’ का चौतरफा जलवा देखने को मिल रहा है. कॉमेडी से लबरेज यह फिल्म थिएटर में लोगों को हंसने पर मजबूर कर रही है. अपनी इसी खासियत की वजह से ये फिल्म कमाई के मालमे में भी अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) से काफी आगे निकल गई है. इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर अहम भूमिका में हैं. सभी कलाकारों की अदाकारी की प्रशंसक खूब तारीफ कर रहे हैं. एक्शन और कॉमेडी के जबरदस्त कॉकटेल के चलते लोग इसे पसंद कर रहे हैं, जिससे ‘बड़े मियां, छोटे मियां’ एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म बनकर सामने आई है.
तीसरे दिन का कलेक्शन
‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया. Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म ने तीसरे दिन भारत में करीब 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है. पोर्टल के अनुसार एक्शन फिल्म ने तीन दिनों में भारत में कुल लगभग 31.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. पहले दिन, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में 15.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें से फिल्म ने अकेले हिंदी में 15.5 करोड़ रुपये का कलेक्श था. दूसरे दिन इसका लगभग आधा कलेक्शन हुआ, जो 7.6 करोड़ रुपये रहा.
फिल्म में क्या है खास?
इस फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए फिल्म की टिकट बिक्री में भी तेजी देखने को मिल रही है. ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ फेम अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक शानदार सिनेमा का वादा करती है. मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में निगेटिव किरदार में हैं. दिल थाम देने वाले एक्शन दृश्यों से लेकर मनोरंजक सस्पेंस और हाई-ऑक्टेन रोमांच तक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक अविस्मरणीय फिल्म अनुभव की गारंटी देता है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखता है. एएजेड फिल्म्स के सहयोग से वासु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है. फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें