BMCM Box Office Collection Day 2: बड़े मिया छोटे मियां की बोली तूती, जानें फिल्म की कमाई

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection: ईद रिलीज ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत रखी है.

Published date india.com Updated: April 13, 2024 9:42 AM IST
BMCM Box Office Collection Day 2: बड़े मिया छोटे मियां की बोली तूती, जानें फिल्म की कमाई

BMCM Box Office Collection Day 2: एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’हर तरफ चर्चा में बनी हुई है और फिल्म का लोग लंबे समय से इंताजर कर रहे थे और हो भी क्यों ना बॉलीवुड को दो बड़े स्टंट औऱ एक्शन के दिग्गज एक साथ जो आए हैं. ऐसे में फिल्म का काफी बज बना हुआ थावहीं ईद के मौके पर अक्षय-टाइगर की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को अजय देवगन की मैदान से भी क्लैश करना पड़ा लेकिन पहले दिन कमाई के मामले में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पलड़ा भारी रहा था, तो आइए जानते हैं अब तक इसने कितनी कमाई की है.

जानें बड़े मियां और छोटे मियां की कमाई

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पहली बार अक्षय और टाइगर को ऑनस्क्रीन एक्शन करते देखा गया. ऐसे में अब सैकनिल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं में 15.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

दूसरे दिन हुई इतनी कमाई

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 7.00 करोड़ का कलेक्शन किया है.. इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का 2 दिनों का कुल कलेक्शन अब 22.65 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने दुनियाभर में पहले दिन 35.36 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है.

कैसा होगा वीकेंड

रिलीज के दिन फिल्म को कुल मिलाकर 30.35 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली है. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बीएमसीएम के लिए अच्छे कारोबार की उम्मीद कि जा रही हैं. बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले इसके निर्माता वाशु भगनानी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर दावा करते हुए कहा था कि मूवी 1100 करोड़ रुपये कमाएंगी. गौरतलब है कि बड़े मियां छोटे मियां की कहानी बॉलीवुड की वही पुरानी कहानी है जो पिछले कुछ समय से फिल्मों में कुछ ज्यादा ही हावी है. देश पर संकट है. देश के दुश्मन कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं और अब इस दुश्मन के होश ठिकाने लगाने हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.