By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bade Miyan Chote Miyan Office Collection Day 1 Know How Much Film Earn Till Now
BMCM Box Office Collection Day 1: बड़े मियां छोटे मियां को नहीं भाई ईद, जानें- कलेक्शन
Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है.
Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है और इस बार सलमान खान की जगह पर ये दोनों सितारे आए हैं ईदी देने . इस फिल्म का अजय देवगन की मैदान से ‘क्लैश हुआ है. हालांकि एडवांस बुकिंग में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. इसके साथ ही फिल्म को अच्छी रेटिंग ना मिलना इसके लिए खतरे ही घंटे की साबित होता है. बता दें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं. बीते दिनों जब बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने पसंद किया. इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया है. ऐसे में बड़े मियां छोटे मियां के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है.
जानें पहले दिन की कमाई
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पहली बार अक्षय और टाइगर को ऑनस्क्रीन एक्शन करते देखा गया. ऐसे में अब सैकनिल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं में 15.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.
कैसा होगा आने वाला वीकेंड
रिलीज के दिन फिल्म को कुल मिलाकर 30.35 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बीएमसीएम के लिए अच्छे कारोबार की उम्मीद कि जा रही हैं. बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले इसके निर्माता वाशु भगनानी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर दावा करते हुए कहा था कि मूवी 1100 करोड़ रुपये कमाएंगी. गौरतलब है कि बड़े मियां छोटे मियां की कहानी बॉलीवुड की वही पुरानी कहानी है जो पिछले कुछ समय से फिल्मों में कुछ ज्यादा ही हावी है. देश पर संकट है. देश के दुश्मन कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं और अब इस दुश्मन के होश ठिकाने लगाने हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें