By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bade Miyan Chote Miyan Teaser Film Makers Released The Exciting Teaser Of Bade Miyan Chote Miyan Will The Film Be Full Of Action And Comedy
Bade Miyan Chote Miyan Teaser: बड़े मियां छोटे मियां का टीजर रिलीज, अक्षय-टाइगर की जोड़ी है जबर
Film Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की पावरहाउस जोड़ी पहली बाद फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखने को मिलेगी
Bade Miyan Chote Miyan: साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर ऑडियंस के बीच तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन देखने को मिलेगी. जिसको लेकर फैंस काफी एक्ससाइटेड हैं और उनकी एक्ससाइटमेंट को और बढ़ाने के लिए फिल्म मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. इस मचअवेटेड फिल्म का धांसू टीजर देखने के बाद फिल्म से उम्मीद लगाई जा रही है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है तो आइये जानते हैं कि इस फिल्म का टीजर कैसा है.
एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म का टीजर
फिल्म मेकर्स ने फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan Teaser) को लेकर फैंस की एक्ससाइटमेंट बढ़ाने के लिए बुधवार को फिल्म का एक्शन पैक्ड धांसू टीजर रिलीज कर दिया है जो फुलऑन एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है. टीजर की शुरुआत विस्फोटों, हेलीकॉप्टरों, मिसाइलों से होती है. इसके बाद फिल्म में विलेन बने साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है जो कहते सुनाई देते हैं प्रलय आने वाला है. एक ऐसा प्रलय जो भूत, भविष्य और वर्तमान को बदल देगा. एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा. हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा. मुझे कौन रोकेगा.
Dil se soldier, dimaag se shaitaan hai hum. Bachke rehna hum se, हिंदुस्तान हैं हम! #BadeMiyanChoteMiyanTeaser out now! pic.twitter.com/tNdh9OGl07
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 24, 2024
अक्षय-टाइगर की धमाकेदार एंट्री
टीजर में आगे दिखाया गया है कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की धमाकेधार एंट्री होती है. फिल्म में दोनों ने आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले किया है. फिर टाइगर श्रॉफ की आवाज आती है दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम,इसके बाद अक्षय की बैकग्राउंड वॉइस आती है बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!.” इन डायलॉग्स के बाद अक्षय और टाइगर हाथों में गन लिए हुए एंट्री करते हैं. इसके बाद टीजर में कईं धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की भी झलक मिलती है. ओवरऑल ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीज़र काफी दमदार है. आपको बता दें कि इस टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है, ‘दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम, बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!.’
Also Read:
-
Bhooth Bangla: भूतों के साथ मस्ती करते दिखे Akshay Kumar, नर भूत, मादा भूत, जीजा भूत, साला भूत, सारी वैरायटी मिलेगी
-
Mahashivratri 2026: जटा में गंगा... गले में नाग...भस्म और शांत, 10 सितारे जिन्होंने पर्दे पर जिंदा कर दिया 'भगवान शिव'
-
Mahashivratri 2026: जटा में गंगा... गले में नाग...भस्म और शांत, 10 सितारे जिन्होंने पर्दे पर जिंदा कर दिया 'भगवान शिव'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें