Bade Miyan Chote Miyan Trailer : अक्षय और टाइगर का एक्शन सीन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, धुआंधार है फिल्म का ट्रेलर

Bade Miyan Chote Miyan Trailer : ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय और टाइगर को नकली बंदूकों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है.

Published date india.com Published: March 26, 2024 5:42 PM IST
Bade Miyan Chote Miyan Trailer : अक्षय और टाइगर का एक्शन सीन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, धुआंधार है फिल्म का ट्रेलर

Bade Miyan Chote Miyan Trailer : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ धुआंधार ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय-टाइगर समेत फिल्म निर्माता-एक्टर जैकी भगनानी, पृथ्वीराज सुकुमारन समेत लीड एक्ट्रेसेस भी मौजूद रहीं. ट्रेलर की शुरुआत फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन से होती है, जो देश के सबसे बड़े हथियार को चुरा लेता है. इस हथियार को वापस लाने की जिम्मेदारी अक्षय और टाइगर को दी जाती है, जो भारतीय सेना में अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में कई ऐसे ऐक्शन सीन हैं, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है.

बंदूकों के साथ अक्षय और टाइगर ने दिया पोज

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय और टाइगर को नकली बंदूकों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. विजुअल्स में अक्षय को काले रंग की बाइकर जैकेट और मैचिंग ट्राउजर पहने दिखाया गया है. उन्होंने ब्लैक बूट्स और एविएटर सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया है. दूसरी ओर टाइगर ने बिना बाजू का काला कोट और मैचिंग पैंट पहनी हुई है. दोनों को नकली बंदूकों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) को पूरी तरह से काले रंग में देखा गया. उन्‍होंने शर्ट, शिमर जैकेट और पैंट के साथ ब्लैक बूट्स और सनग्लासेस के साथ अपना लुक पूरा किया. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर निर्माता जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपशिखा देशमुख भी मौजूद थी. भाई-बहन की जोड़ी काले रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थी.

लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड में हुई है शूटिंग

एएजेड फिल्म्स के सहयोग से वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है. वहीं यह वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित है. मुंबई, लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन सहित कई स्थानों पर फिल्माई गई यह फिल्म हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर की याद दिलाते हुए एक अनोखे सिनेमाई अनुभव का वादा करती है. फिल्म में पृथ्वीराज एक दिलचस्प खलनायक की भूमिका में हैं, साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म अप्रैल में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.