BARC TRP 40th Week: Anupamaa फिर से हुआ ब्लॉकबस्टर 'उड़ारियां' की उड़ान जारी, टॉप-5 टीवी शोज की यहां देखें लिस्ट

TRP 40th week 2021 TV Shows Rating: टीवी सीरियल का लेखा जोखा रखने वाली टीआरपी रिपोर्ट इस हफ्ते की आ गई है, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published date india.com Updated: October 16, 2021 11:27 AM IST
TRP 40th week 2021 TV Shows Rating
TRP 40th week 2021 TV Shows Rating

TRP 40th week 2021 TV Shows Rating: इस सप्ताह की आपके पसंदीदा टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने 40वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है और कई सारे पुराने शो फिर से टीआरपी का हिस्सा बने हैं वहीं कुछ को थोड़ा सा नुकान हुआ है. जानिए इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से सीरियल्स ने बाजी मारी है और कौन सा सीरियल टॉप में जगह बनाने में नाकामयाब रहा है.

1.अनुपमा (Anupamaa)
हमेशा की तरह इस बार भी फर्स्ट पॉजिशन पर फिर से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। सबके चहेते टीवी सीरियल अनुपमा को ही पहला स्थान मिला है. रूपाली गांगुली, मदालसा और सुधांशु पांडे के शो को जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

2. गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फिर एक बार दूसरे स्थान पर काबिज है, बता दें कि फिलहाल शो में सई एक हादसे का शिकार हो गई है और अपनी आवाज खो बैठी है. शो में नील भट्ट, एश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह की तिकड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

3. इमली (Imlie)
टीआरपी लिस्ट में दूसरे ना सही लेकिन तीसरे स्थान पर सीरियल इमली (Imlie) ने कब्जा किया है. सुम्बुल तौकीर और गश्मीर महाजनी के सीरियल की कहानी की बात करें तो फिलहाल इमली अपने पति आदित्य के कंपनी में नौकरी की तलाश कर रही है.

4. उड़ारियां (Udaariyan )
उड़ारियां को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, पिछले कुछ हफ्तों से यह शो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि जैस्मिन लगातार फतेह और तेजो के बीच दूरियां लाने की कोशिश करती है.हाल ही में तेजो ने विर्क फैमिली को खोई हुई बेटी से मिला दिया है, जिससे पूरा परिवार काफी खुश है.

5. ये हैं चाहतें (Yeh Hai Chahatein)-  पांड्या स्टोर (Pandya Store)
इस हफ्ते भी शो ये हैं चाहतें की रेटिंग में गिरावट आई है, पिछले कुछ हफ्तों तक जहां ये टॉप 3 में था. वहीं अब इस हफ्ते यह टीआरपी में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. इस हफ्ते दो शोज पांचवे पायदान पर रहे हैं। इन दोनों के बीच टाई हुआ है. स्टार प्लस के इस शो को ‘ये है चाहतें’ के के साथ ही इस बार लिस्ट में पांड्या स्टोर ने पाचंवे नंबर के साथ एंट्री मार ली है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.