TRP List 51th Week 2021: साल के अंत में भी इस शो का दबदबा कायम, इन 5 टॉप शोज ने किया फैंस के दिलों पर राज

TRP List 51th Week 2021: 'बार्क' (BARC) ने साल 2021 के आखिरी हफ्ते में टॉप टीवी शोज की लिस्ट जारी की है, जिसमें एक बार फिर से स्टाप प्लस के शो का दबदबा है और फैंस कुछ चुनिंद शो को हर बार नंबर 5 की लिस्ट में रख रहे हैं.

Published date india.com Updated: December 31, 2021 10:19 AM IST
TRP List 50th Week 2021:
TRP List 50th Week 2021:

TRP List 50th Week 2021: साल 2021 का आज आखिरी दिन है और इस साल टीवी के कई सारे शो ने जमकर उतार चढ़ाव देखे, जहां कुछ टीवी शो पर ताले लगे तो वहीं कुछ ने पूरे साल जमकर टीआरपी में अपना नाम कमाया है. ऐसे में अब 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है. बार्क इंडिया BARC India (Broadcast Audience Research Council) ने हाल ही में टीआरपी लिस्ट जारी की है. ‘बार्क’ (BARC) ने साल 2021 के आखिरी हफ्ते में टॉप टीवी शोज की लिस्ट जारी की है, जिसमें स्टार प्लस के कई सारे शो ने बाजी मारी है. वहीं, सलमान खान (Slaman Khan) का शो ‘बिग बॉस 15′ (Bigg Boss 15 TRP) इस बार भी टॉप 5 शोज में जगह नहीं बना पाया है. टीवी दर्शक यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि उनके फेवरेट शोज टीआरपी (TRP list) की दौड़ में कहां खड़े हैं. साल 2021 के बीतने से पहले ‘बार्क’ (BARC) ने टीवी शोज की टीआरपी के बारे में बताया है. उन्होंने टीआरपी के आधार पर टॉप शोज की लिस्ट जारी की है. तो आइए जानते हैं कि किसने मारी बाजी औऱ कौन हुआ रेस से बाहर.

1. अनुपमा (Anupamaa)

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा अभिनीत इस शो ने बीते कई हफ्तों से लिस्ट में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। इन दिनों शो में अनुपमा की शादी को लेकर चर्चो हो रहे हैं. इसके अलावा शो का आने वाला एपिसोड भी काफी दिलचस्प होने वाला है, ऐसे में इस हफ्ते फिर से इसे नंबर 1 स्थान मिला है.

2. गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) 

स्टारा प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में को इस हफ्ते फिर से दूसरा स्थान हासिल हुआ है। शो में चल रहे मौजूदा ट्रैक में इस समय विराट और सई के बीच सदनंद की पत्नी श्रुति की वजह से दूरियां आ रही है औऱ बात इस हद तक बढ़ गई है कि नौबत तलाक तक आ पहुंची है. गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी में इस बार कोई इजाफा नहीं देखने को मिला है. हालांकि गुम है किसी के प्यार में ने अपनी पुरानी पोजिशन बरकरार रखी है.

3. इमली (Imlie)

बीते हफ्ते सीरियल इमली नंबर 3 की पोजिशन पर था, इस बार भी सीरियल इमली नंबर 3 पर काबिज है. वहीं शो में मालिनी और आदित्य शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इमली नहीं चाहती कि यह शादी हो. शो ‘इमली’ (Imlie) इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर है.

4. ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai)

प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा के अभिनय से सजा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर रहा. फैंस को अक्षरा और अभिमन्यु की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

5. ये हैं चाहतें (Yeh Hai Chahatein)

दर्शकों ने शुरू-शुरू में इस शो को खास पसंद नहीं किया था, लेकिन वक्त के साथ दर्शकों में इसे लेकर काफी इंटरेस्ट जगा है. ऐसे में सीरियल ये हैं चाहतें ने बीते हफ्ते टीआरपी लिस्ट में धांसू एंट्री की थी और स्टार प्लस के इस शो ने टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते नंबर 5 की पोजिशन पर कब्जा जमाया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.